Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

प्रतिशोध की आग: नौकरी से निकाला तो युवक ने फैक्ट्री को ही फूंक दिया, मंजर देख दहल गए लोग

16

गुरदासपुर: काहनूवान पुलिस ने एक टाइल फैक्ट्री में पेट्रोल डालकर आग लगाने और भारी आर्थिक नुकसान पहुँचाने के आरोप में फैक्ट्री के ही एक पूर्व ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई फैक्ट्री मालिक करन सिंह पुत्र नरेंद्रपाल सिंह, निवासी संत नगर कादियां के बयानों के आधार पर अमल में लाई गई है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह जी.टी. रोड स्थित अड्डा कोट टोडरमल (गोहत खुर्द) के पास ‘यूनिव टाइल्स’ नाम की फैक्ट्री चलाता है, जहाँ आरोपी बाऊ पुत्र सलविंदर सिंह, निवासी रामपुर पिछले करीब 15 दिनों से ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था।

मालिक के अनुसार उक्त ड्राइवर न तो समय पर ड्यूटी पर आता था और न ही अपना काम सही तरीके से करता था, जिसके कारण उसने 11 फरवरी 2026 को बाऊ का हिसाब-किताब करके उसे काम से हटा दिया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने उसी दिन रात करीब 9:15 बजे फैक्ट्री की दीवार में बने एक छेद (होल) के माध्यम से अंदर पेट्रोल फेंक कर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। इस अग्निकांड के कारण फैक्ट्री का काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाऊ के खिलाफ बी.एन.एस. की धाराओं 326(G), 324(4) और आई.पी.सी. की धाराओं 336, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.