Punjab Crime News: पंजाब में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कमरों का मंजर देख पुलिस की फटी रह गई आंखें
फगवाड़ा: पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। फगवाड़ा पुलिस ने मस्त नगर के पास दियाबाद इलाके में एक किराए के मकान में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान, बताया गया है कि अड्डा संचालिका समेत 3 महिलाओं और 2 पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 5 लोगों के पास से 5 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 की धारा 3,4,8 और 9 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी गुड्डी मस्त नगर के पास एक किराए के मकान में देह व्यापार का अड्डा चला रही है।
इसके आधार पर, जब सतनामपुरा थाने की पुलिस टीम ने दी गई जानकारी के अनुसार संबंधित जगह पर छापा मारा, तो पुलिस ने मौके से गुड्डी परमिंदर सिंह भारती सुखविंदर सिंह और सुनीता देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से किराए के मकान के कमरों के बिस्तरों के नीचे से कंडोम भी बरामद हुए हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.