Punjab Politics: “CM मान को हटाने की तैयारी!” अकाली दल का बड़ा दावा—फोर्टिस अस्पताल बना ‘सियासी वेंटिलेटर’
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के नेता सरबजीत सिंह झिंजर ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत और अस्पताल में भर्ती होने के घटनाक्रम को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
झिंजर ने सोशल मीडिया के जरिए पूछा है कि क्या यह सब मुख्यमंत्री भगवंत मान को पद से हटाने की तैयारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा घटनाक्रम अन्य विधायकों का समर्थन जुटाने के लिए समय खरीदने का एक “ड्रामा” हो सकता है। झिंजर ने फोर्टिस अस्पताल को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए एक “सियासी वेंटिलेटर” तक करार दिया है। अकाली नेता ने पिछले 24 घंटों के घटनाक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को रविवार शाम फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके सभी टेस्ट सामान्य बताए गए। इसी दौरान खबरें लीक हुईं कि मुख्यमंत्री मोगा रैली में शामिल नहीं होंगे।
हालांकि, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वे अरविंद केजरीवाल के साथ रैली में नजर आए। रैली खत्म होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री फिर से फोर्टिस अस्पताल पहुंच गए। सरबजीत सिंह झिंजर ने सवाल उठाया कि क्या यह सब केवल एक संयोग है या फिर कोई बड़ी “सियासी खेल” चल रही है। अंत में उन्होंने कहा, “पंजाब को ड्रामे की नहीं, बल्कि स्पष्टता की जरूरत है।”
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.