Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Pulwama Attack Anniversary: पुलवामा के शहीदों को सीआरपीएफ ने दी श्रद्धांजलि, याद में नम हुईं आंखें

20

कोंडागांव : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल यानी सीआरपीएफ की 188 बटालियन, कोंडागांव ने पुलवामा अटैक की बरसी पर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट के नेतृत्व में स्थानीय शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जवानों के साथ स्कूली बच्चे, शिक्षक और स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए.

शहीदों की याद में दो मिनट का मौन

इस दौरान सीआरपीएफ कमांडेंट ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था. उन्होंने कहा कि उन शहीदों की वीरता और समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए.

आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने सीआरपीएफ तैयार

भारत सरकार के निर्देशों का उल्लेख करते हुए कमांडेंट ने कहा कि सीआरपीएफ 31 मार्च तक छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है.उन्होंने भरोसा दिलाया कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी और भविष्य में किसी भी प्रकार के आतंकवाद या नक्सलवाद की चुनौती का सामना करने के लिए सीआरपीएफ अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहेगी.कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना संकल्प दोहराया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.