Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पेड़ पर लटका मिला सफाईकर्मी का शव भाई बोला- नौकरी से निकाले जाने के बाद से था परेशान

32

नेपानगर । बीते दो दिन से लापता संयज नगर निवासी शंकर धोलपुरे का शव रविवार सुबह मांडवा मार्ग के एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना मिलने पर नेपानगर पुलिस ने शव को उतारा और पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। मृतक शंकर नगर पालिका में बीते माह तक दैनिक वेतन पर सफाई कर्मी के रूप में काम कर रहा था। दूसरे कर्मचारियों के साथ उसे भी नगर पालिका प्रशासन ने नियम खिलाफ भर्ती के कारण हटा दिया था।

थाना प्रभारी बीके गोयल ने बताया कि शंकर की पत्नी रीना धोलपुरे ने शनिवार को थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह शुक्रवार दोपहर से घर नहीं लौटा है। रविवार सुबह शंकर के भतीजा नितिन धोलपुरे को मांडवा रो़ड पर शंकर का शव गमझे से पेड़ पर लटका दिखाई दिया। उसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।

नौकरी जाने के बाद कर ली आत्महत्या

शंकर के भाई कैलाश का आरोप है कि शंकर वर्ष 2018 से कलेक्टर दर पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था। नगर पालिका ने अन्य कर्मचारियों के साथ उसकी सेवा भी समाप्त कर दी थी। उसके बाद से वह सदमे में था। इसी के चलते उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तथ्यों मिलने पर होगी कार्रवाई

युवक का शव मिलने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। कानूनी तौर पर जो भी तथ्य मिलेंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। परिवार शोकाकुल है, इसलिए बयान नहीं हो पाए हैं।

बीके गोयल, थाना प्रभारी, नेपानगर।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.