Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

Bihar News: बिहार में अजब-गजब चोरी! स्कॉर्पियो से बकरी चुराने पहुंचे चोर, गांववालों ने घेरा तो गाड़ी छोड़कर भागे

7

बिहार के शिवहर जिले में चोरी का एक अजीब मामला सामने आया है. होली के त्योहार में अभी करीब 25 दिन शेष हैं, लेकिन शिवहर में ‘मटन पार्टी’ के शौकीन चोरों ने अभी से तांडव मचाना शुरू कर दिया है. ताजा मामला नगर थाना क्षेत्र के रेजमा गांव का है, जहां शुक्रवार की रात चोरों ने लग्जरी स्कॉर्पियो से बकरा, बकरी और बोका चोरी करने की कोशिश की, लेकिन कुदरत के आगे उनकी चालाकी धरी की धरी रह गई.

ग्रामीण दीपक पांडे के अनुसार गांव में शादी का समारोह था और लोग जश्न में डूबे थे. इसी का फायदा उठाकर 3-4 अज्ञात चोर एक स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर गांव में घुस गए. चोरों ने एक घर का फाटक तोड़कर मवेशियों को गाड़ी में लाद लिया. हालांकि, आहट मिलते ही ग्रामीणों ने शोर मचा दिया और चोरों का पीछा करना किया.

स्कॉर्पियो छोड़कर भागे चोर घबराहट में भाग रहे चोरों की स्कॉर्पियो रेजमा गांव के पास एक कीचड़ भरे गड्ढे में फंस गई. पहिए धंसने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी. खुद को घिरता देख चोर अपनी गाड़ी और चोरी किए गए मवेशियों को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की ओर भाग निकले. वहीं ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

सूट-बूट पहनकर स्कॉर्पियो पर सवार होकर बकरी की चोरी करने पहुंचे बदमाश ग्रामीण व नगर थाना पुलिस की डायल 112 टीम की सक्रियता की वजह से भाग गए. जानकारी मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह ने मौके पहुंच कर बकरा बकरी समेत बोका लदा स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

थाना अध्यक्ष ने बकरी मालिकों को थाने में बुलाकर पहचान करा कर उन्हें सौंप दिया. थाना अध्यक्ष ने बताया की चार- पांच अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और चोरों की तलाश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !