Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Korba News: कोरबा में बैंक मैनेजर के सूने मकान में बड़ी चोरी, लाखों के सोने के जेवरात लेकर चोर फरार

18

कोरबा: जिले के दादरखुर्द मार्ग पर शुक्रवार रात एक सूने मकान में चोरी हुई. खिड़की तोड़कर चोर घर में घुसे और करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात लेकर भाग गए हैं. यह मकान एक बैंक मैनेजर का है. घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र की है.

किराए पर रहते हैं बैंक मैनेजर

यह मकान एसईसीएल कर्मी नवनीत नाथ का है, जहां SBI बैंक के चीफ मैनेजर राजू मोदी अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं. घटना के समय राजू मोदी अपने परिवार के साथ रायपुर गए हुए थे. उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार सुबह रायपुर गए थे और देर रात लगभग 1 बजे घर लौटे. घर का ताला खोलकर अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था.

सोने के जेवरात पार

बताया जा रहा है कि बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी. जिससे चोरी की आशंका हुई. राजू मोदी ने तत्काल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. राजू मोदी के अनुसार चोरों ने घर में रखे 20 हजार रुपए कैश और लैपटॉप जैसे महंगे सामान को नहीं छुआ, लेकिन अलमारी तोड़कर लगभग 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात चुरा लिए.

1 किलोमीटर तक पहुंचा डॉग स्क्वाड

चोरी के सामान में 4 सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठी और टॉप शामिल होना बताया जा रहा ह. पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया, डॉग ‘बाघा’ ने घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर दूर पोड़ी बहार मैदान तक चोरों का सुराग लगाया, जहां वह शराब की खाली बोतल तक पहुंचा.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश

मामले में पुलिस ने बताया कि जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई है. चोरों की तलाश की जा रही है. कोरबा शहर के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि बैंक मैनेजर के घर चोरी की गई है. प्रथम दृष्टया करीब 2 लाख की चोरी होना प्रतीत हो रहा है. FSL और डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस टीम भी जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.