Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

Jharkhand Model School Admission 2026: कक्षा 6 नामांकन के लिए अधिसूचना जारी, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और प्रक्रिया

2

रांची:झारखंड के ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित झारखंड मॉडल विद्यालय राज्य में शिक्षा का एक अहम माध्यम बनकर उभरा है. वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित 82 झारखंड मॉडल विद्यालयों में झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के पाठ्यक्रम के तहत अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाती है.

इन विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और आगे के शैक्षणिक अवसरों के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकें. अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा को देखते हुए इन विद्यालयों में नामांकन को लेकर हर वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करते हैं.

प्रवेश परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी

इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी गई है. यह अधिसूचना झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC), रांची द्वारा जारी की गई है. प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है.

21 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

आवेदन की प्रक्रिया 30 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 21 फरवरी 2026 तक जारी रहेगी. इच्छुक अभ्यर्थी JAC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. भरे गए आवेदन पत्रों का अनुमोदन संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) द्वारा किया जाएगा, जिसकी अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है. प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 10 वर्ष और अधिकतम 12 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही अभ्यर्थी का संबंधित जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.

कुल 100 अंकों की होगी परीक्षा

प्रवेश परीक्षा के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा. परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित होगी और कुल 100 अंकों की होगी. इसमें अंग्रेजी के 30 अंक, गणित के 30 अंक, सामाजिक विज्ञान के 40 अंक निर्धारित किए गए हैं.

नामांकन पूरी तरह मेधा सूची के आधार पर किया जाएगा. जिसमें राज्य और जिला स्तर की आरक्षण नीति का अनुपालन किया जाएगा. परीक्षा परिणाम के बाद चयनित विद्यार्थियों को संबंधित झारखंड मॉडल विद्यालयों में नामांकन दिया जाएगा. शिक्षा विभाग की ओर से पात्र छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को यह जानकारी दी गई है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कक्षा 6 में नामांकन से जुड़ा अवसर न छूटे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.