Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को ‘बच्चा चोर’ समझकर पीटा, 4 की हालत खराब

11

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम में बच्चा चोर गिरोह के शक में एक और मॉब लिंन्चिंग की घटना सामने आई है. घटना बुधवार दोपहर की है. करीब 12.30 बजे रतलाम जिले के महू-नीमच हाईवे पर ग्राम झालरापाड़ा में कार में सवार कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया. जिसके बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने कार सवार लोगों को पीट दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक लोगों ने इन लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी.

कार सवार 6 लोगों को समझा बच्चा चोर

दरअसल, बुधवार दोपहर सिमलावदा गांव के पास झालरापाड़ा में दिल्ली की नंबर प्लेट लगी एक सफेद कार 6 लोग सवार थे. जिन्हें ग्रामीणों ने बच्चा चोर गिरोह समझ लिया. गांव के स्कूल के कुछ बच्चे पैदल जा रहे थे, जिनके पास यह कार रुकी थी. इसी बीच किसी ने कार सवारों को बच्चा चोर समझकर शोर मचाया. जिसे सुनकर कुछ ग्रामीण कार की तरफ दौड़ने लगे. ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख कार सवार तेजी से कार चलाकर भागने लगे.

कुछ बाइक सवार युवकों ने कार का पीछा कर उन्हें कुछ दूरी पर जाकर रोक लिया. ग्रामीणों ने 4 कार सवार लोगों को पकड़ लिया. जबकि कार से उतरकर 2 लोग भाग गए. इसके बाद वहां जमा हुई भीड़ ने कार सवार लोगों की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें ग्रामीण महिलाएं भी इन लोगों को पीटते हुए नजर आ रही हैं.

पूछताछ में खुद को इंदौर निवासी बताया

मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बड़ी मुश्किल से कर सवार संदिग्ध लोगों को बचाया और उन्हें पुलिस चौकी पर पूछताछ के लिए लाया गया है. सातरुंडा चौकी के प्रभारी लोकेंद्र सिंह डाबर ने बताया कि “उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्रामीणों ने बच्चा चोरी करने वाले संदिग्ध को को पकड़ा है. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ से बचाया गया और पुलिस चौकी पर लाकर पूछताछ की जा रही है. शुरुआती पूछताछ में कार सवार लोगों ने खुद को इंदौर का निवासी बताया है. जो सांवरिया सेठ के दर्शन करने के बाद वापस इंदौर लौट रहे थे. पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.”

एमपी के धार और आगर मालवा में हो चुकी है 2 घटनाएं

बीते एक हफ्ते में ही बच्चा चोर गिरोह के संदेह में भीड़ द्वारा मारपीट किए जाने का मालवा में यह तीसरा घटनाक्रम है. इससे पहले धार के बदनावर थाना क्षेत्र के बखतगढ़ में 5 लोग भिक्षा मांग रहे थे. बच्चा चोरी की आशंका के चलते गांव में अफवाह फैल गई कि बच्चा चोर गिरोह बच्चों को उठाने आया है. ग्रामीणों ने बच्चा चोर गिरोह के शक में 5 संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया. इसके बाद इनकी जमकर पिटाई भी कर दी. ग्रामीणों ने 2 पुरुष और 3 महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था. बाद में बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं हुई थी.

बहरहाल रतलाम में हुई इस घटना के बाद बिलपांक थाना पुलिस पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है. वहीं उनके द्वारा दी गई जानकारी की तस्दीक इंदौर पुलिस से भी कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.