बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का खौफ? सनी देओल ने टाल दी फिल्म की रिलीज, सलमान खान के कैमियो का भी था इंतज़ार
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं. ये फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. इसी बीच अब खबर है कि सनी देओल की एक अपकमिंग फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है. यानी फिल्म जिस डेट पर रिलीज होने के लिए तय की गई थी, अब उस तारीख पर वो फिल्म नहीं आएगी. जिस फिल्म को पोस्टपोन किया गया है वो है ‘गबरू’, जिसका डायरेक्शन शशांक उदापुरकर ने किया है.
ये फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तय थी, लेकिन बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि, अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है. सूत्र के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि मेकर्स रिलीज के लिए कुछ और तारीख पर विचार कर रहे हैं और ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही नई डेट तय हो जाएगी. एक बार डेट फाइनल हो जाए उसके बाद मेकर्स ऐलान करेंगे.
क्यों पोस्टपोन हुई सनी देओल की ‘गबरू’?
‘गबरू’ पोस्टपोन होने की कोई आधिकारिक वजह तो सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट में ट्रेड से जुड़े सोर्स के हवाले से कहा गया कि मार्च में रमजान है. ऐसे में थिएटर में दर्शकों के एक वर्ग की मौजूदगी सीमित हो सकती है. साथ ही 19 मार्च को रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ का क्लैश भी है. दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं. ऐसे में इस फिल्म को ऐसे समय पर रिलीज करना सही होगा जब भारी तादाद में लोग थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे.
‘धुरंधर 2’ की वजह से हो सकता था नुकसान
बहरहाल, रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को जिस तरह की सफलता मिली है, उसके बाद से फैंस ‘धुरंधर 2’ के लिए काफी एक्साइटेड हैं. पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और माना जा रहा है कि दूसरे पार्ट भी बढ़िया परफॉर्म कर सकता है. ऐसे में अगर सनी देओल की ‘गबरू’ 13 मार्च को रिलीज होती तो इस फिल्म के पास कमाने के सिर्फ 6 दिन होते, क्योंकि दर्शक का रुख ‘धुरंधर 2’ की तरफ हो जाता है. साथ ही ‘टॉक्सिक’ के साथ यश भी हैं.
सिर्फ ‘गबरू’ के मेकर्स ने ही नहीं बल्कि इससे पहले हाल ही में खबर आई कि राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘पेड्डी’ भी पोस्टपोन कर दी गई है, जो पहले ‘धुरंधर 2’ के 8 दिनों के बाद 27 मार्च को रिलीज के लिए तय थी. पर अब मेकर्स ने इस फिल्म को 30 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला किया है. ‘गबरू’ में सनी देओल के साथ सिमरन, प्रीत कमानी भी नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं रिपोर्ट की मानें तो इस पिक्चर में सलमान खान भी दिखने वाले हैं. वो इसमें कैमियो रोल में दिखेंगे. फिलहाल इस फिल्म की नई रिलीज डेट का इंतजार.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.