Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्...

‘बोल्ड कपड़े चलते हैं, लेकिन बोल्ड सीन नहीं’, उर्फी जावेद ने ऐसा क्यों कहा?

41

उर्फी जावेद एमटीवी के शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 15 में ‘मिस्चीफ मेकर’ बनकर खूब धूम मचा रही हैं. वैसे तो उर्फी जावेद अपने बोल्ड फैशन के लिए जानी जाती हैं. अजीबोगरीब कपड़े पहनकर पैपराजी के कैमरा में स्पॉट होना उर्फी को बेहद पसंद है. लेकिन बोल्ड कपड़े पहनकर मुंबई की सड़कों पर फैशन परेड करने वाली उर्फी को सीरियल या फिल्म में बोल्ड सीन करने से आपत्ति है. उनका कहना है कि वो बोल्ड सीन परफॉर्म करने में बिलकुल भी कम्फर्टेबल नहीं हैं. और यही वजह है कि वो कभी इस तरह के प्रोजेक्ट नहीं करेंगी, जहां उनसे बोल्ड सीन करने के लिए जबरदस्ती की जाए.

टेलीटॉक इंडिया को दिए इंटरव्यू में उर्फी ने आगे कहा है कि अगर उन्हें कोई स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई, और उस स्क्रिप्ट में बोल्ड सीन की मांग हो, तो वो मेकर्स को समझाने की कोशिश करेंगी कि वो इस सीन में बोल्ड मोमेंट चीट करके या इफ़ेक्ट और तकनीक का इस्तेमाल करते हुए शामिल करें. साथ ही टीवी सीरियल में बतौर साइड एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत करने वाली उर्फी ने इस इंटरव्यू में ये भी कहा है वो अपनी जिंदगी में कभी भी टीवी सीरियल नहीं करेंगी.

राखी सावंत को बताया असली ‘ड्रामा क्वीन’

उर्फी जावेद का बेबाक अंदाज, अजीब बातें और अतरंगी फैशन के चलते अक्सर उन्हें ‘ड्रामा क्वीन’ का टैग दिया जाता है. लेकिन उर्फी खुद को ‘ड्रामा क्वीन’ नहीं मानती. उर्फी का कहना है कि राखी सावंत सबसे बड़ी ड्रामा क्वीन हैं, जिनका ड्रामा कभी भी खत्म नहीं होता और वो खुद उनके वीडियोज खूब एंजॉय करती हैं. बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में शामिल होने के बाद उर्फी सही मायने में लाइमलाइट में आईं थीं.. भले ही इस शो से वो पहले राउंड में ही बाहर हो गईं, लेकिन इस शो के बाद उन्हें काम मिलना शुरू हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.