Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जात अलग थी, खतम कहानी… फिर प्यार पर गिरेगी जाति की दीवार? करण जौहर बना रहे धड़क 2

49

आज से 6 साल पहले जान्हवी कपूर की फिल्म धड़क रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वे शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर संग नजर आई थीं. फिल्म चली और जान्हवी छा गईं. ये फिल्म सैराट का हिंदी वर्जन थी. अब इस फिल्म का सीक्वल आ रहा है. हाल ही में करण जौहर ने अपने जन्मदिन के दिन नई फिल्म की घोषणा की थी और फैन्स को सरप्राइज दिया था. अब करण जौहर ने अपनी नई फिल्म की शुरुआती डिटेल्स शेयर कर दी है. साथ ही करण जौहर ने ये भी बता दिया है कि इस फिल्म की लीडिंग कास्ट क्या होगी और ये फिल्म कब रिलीज होगी.

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक मोशन पोस्टर शेयर किया. इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल में होंगे. फिल्म के पहले पार्ट में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर थे. दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी. अब फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- यह कहानी है थोड़ी अलग, क्यूंकि एक था राजा, एक थी रानी- जात अलग थी… ख़तम कहानी. फिल्म में सिद्धांत-तृप्ति होंगे. और इसका निर्देशन साजिया इकबाल करेंगी. धड़क 2 फिल्म 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की कहानी की बात करें तो इसका प्लॉट भी पिछले प्लॉट से मेल खाता नजर आ रहा है लेकिन नई बात तो ये है कि इस बार फिल्म की कास्ट फ्रेश होगी.

कौन कर रहा डायरेक्ट?

फिल्म की डायरेक्टर साजिया इकबाल की बात करें तो वे एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 13 साल से सक्रिय हैं. उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिलकर बेबाक नाम की एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी जो चर्चा में रही थी. अब वे एक बड़ी फिल्म के लिए एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ रही हैं तो जाहिर है कि वे एक बड़ी जिम्मेदारी का हिस्सा बन रही हैं. सिद्धांत चतुर्वेदी की बात करें तो वे पिछली बार अनन्या पांडे के साथ फिल्म खो गए हम कहां में नजर आए थे. वहीं तृप्ति डिमरी की बात करें तो वे पिछली बार सुपरहिट फिल्म एनिमल में नजर आई थीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.