Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Crime News: गुस्से ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद को उतारा मौत के घाट; इलाके में हड़कंप

26

जगदलपुर: नगर निगम के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात पति पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नी की जान ले ली. पत्नी की हत्या के बाद आरोपी बुजुर्ग पति ने भी अपनी जान दे दी. पुलिस ने दोनों शवों को घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. एक मामूली विवाद में पूरे घर की सुख शांति उजड़ गई.

बुजुर्ग पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर दे दी अपनी जान

परिवार से जुड़े लोगों और पड़ोसियों ने बताया कि पति पत्नी के बीच देर रात को विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि 73 साल के तारा सिंह ने अपनी 70 साल की पत्नी विजय सिंह का कत्ल कर दिया. कत्ल करने के बाद आरोपी को ग्लानि हुई और उसने भी आपनी जान दे दी. बस्तर एएसपी महेश्वर नाग ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. महेश्वर नाग ने बताया कि मौके से एक धारधार हथियार भी बरामद किया गया है.

दोनों के बीच देर रात विवाद हुआ. बच्चों ने बीच बचाव कर उस वक्त झगड़े को शांत करा दिया. लेकिन देर रात ही 2 बजे के आस पास बचाओ बचाओ चिल्लाने की आवाज कमरे के भीतर से आई. लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो महिला मृत पड़ी थी जबकि पति का भी शव मौके पर पड़ा मिला. पुलिस ने मौके पर आकर वहां से एक धारधार हथियार बरामद किया. शक जताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पत्नी की हत्या की फिर खुद जान दे दी: माहेश्वर नाग, एडिशल एसपी, बस्तर

हत्या और जान देने के पीछे की वजह

बस्तर एएसपी माहेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अक्सर विवाद होता रहता था. उनके बेटे, बहू और बेटी घर की ऊपरी मंज़िल में रहते थे. निचली मंजिल पर बुजुर्ग दंपत्ति रहते थे. जानकारी के अनुसार बीती रात भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. जिस पर बेटा और बहू नीचे आए और मामला शांत कराया. इसके बाद वे फिर ऊपर चले गए. लेकिन रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच, दोबारा विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर तारा सिंह ने धारधार हथियार से पत्नी के सिर पर वार कर दिया. जिससे मौके पर ही विजया कौर की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद तारा सिंह ने जान दे दी.

साल 2025 में बस्तर में हत्या के कुल 157 प्रकरण दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही बोधघाट पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की विस्तृत जांच कर रही है. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को मौके से बरामद कर लिया है. जिसमे मृतिका का ब्लड सैम्पल भी बरामद किया गया है. पुलिस रिकार्ड के मुताबिक साल 2025 में बस्तर संभाग में कुल 157 हत्या के प्रकरण बस्तर पुलिस ने दर्ज की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.