Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...

Ludhiana News: CM के दौरे में गंदगी देख भड़के कमिश्नर, सफाई सुपरवाइजर को किया सस्पेंड; मचा हड़कंप

23

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री के लुधियाना दौरे के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर नगर निगम कमिश्नर ने सख्त चाबुक चलाया है। शहर के वी.आई.पी. रूट पर फैली गंदगी को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने सफाई सुपरवाइजर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड  कर दिया है, जबकि सेनेटरी इंस्पेक्टर और सी.एस.आई. को भी कारण बताओ नोटिस भेजा है।

जानकारी के अनुसार, बीती 8 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री पंजाब का लुधियाना में प्रोग्राम था। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरे शहर में चाक-चौबंद व्यवस्था के दावे किए गए थे, लेकिन जगराओं फ्लाईओवर और दमोरिया पुल जैसे मुख्य इलाकों में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल था। वी.आई.पी. मूवमेंट वाले रूट पर गंदगी के ढेर देख आला अधिकारियों का पारा चढ़ गया, जिसके बाद निगम कमिश्नर ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए संबंधित एरिया के सफाई सुपरवाइजर को ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है।

इसके साथ ही संबंधित सेनेटरी इंस्पेक्टर और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (CSI) को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा और सफाई विभाग में हड़कंप मच गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.