Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...

Punjab School Bus Accident: पंजाब में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, ड्राइवर लगा रहे थे रेस; कई छात्र घायल

23

गुरदासपुर : दीनानगर–बहरामपुर रोड पर दीनानगर के एक नामी निजी स्कूल की बस असंतुलित होकर अचानक सड़क किनारे बनी एक दीवार से जा टकराई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, बस के दीवार से टकराने के बाद बच्चे डर के मारे रोने लगे। पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि घने कोहरे के बावजूद दो स्कूल बसों के ड्राइवर आपस में रेस लगा रहे थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। बच्चों की जान को इस तरह खतरे में डालने को लेकर अभिभावकों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। वहीं, इस मामले पर स्कूल प्रशासन कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचता नजर आया।

शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया
जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने संबंधित निजी स्कूल के प्रबंधन से बातचीत की है। स्कूल प्रबंधन की ओर से दावा किया गया कि एक कार से टक्कर से बचने के प्रयास में बस असंतुलित हो गई थी। हालांकि, जब अधिकारियों को सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई और बताया गया कि उसमें ऐसा कुछ स्पष्ट नजर नहीं आ रहा है, तो शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में ड्राइवर या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.