Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Bhopal Crime: भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद, व्यापारी का पीछा कर फिल्मी अंदाज में लूटा; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

20

भोपाल: राजधानी में लूट, चोरी और मारपीट जैसी वारदातें दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. ताजा मामला सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र से आया है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात बेखौफ बदमाशों ने कार सवार व्यापारी को निशाना बनाया है. बदमाशों ने कार सवार व्यापारी को फिल्मी अंदाज में रोका और 2 लाख रुपए लूट कर मौके से फरार हो गए. व्यापारी की शिकायत पर सूखी सेवनिया थाना पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई है.

कार सवार व्यापारी से लूट

सूखी सेवनिया थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, “देवलखेड़ी के रहने वाले आबिद खान की काजीकैंप में इलेक्ट्रॉनिक की शॉप है. वह सोमवार-मंगलवार की देर रात दुकान बंद कर अपने साथी शाकिब के साथ कार से घर निकले थे. उनका घर आदर्श नगर सूखी सेवनिया में है. रात करीब 3 बजे वह नवीबाग इलाके से निकले तो उन्हें लगा कि एक कार उनका पीछा कर रही है. जैसे ही उनकी कार लांबाखेड़ा तिराहे से थोड़ा सा आगे बढ़ी होगी, तभी मौका पाकर कार सवार बदमाश अचनाक से उनकी कार के आगे कार रोड ब्लॉक कर दिया.

बदमाशों ने कार के तोड़े शीशे

आबिद अपनी कार से उतरकर रास्ता रोकने वाली कार के पास पहुंचे तो उस कार से एक युवक नीचे उतरा और धक्का देकर गिरा दिया. इसके बाद एक एक कर तीनों बदमाशों ने उन्हें और उनके दोस्त को पकड़ लिया और पीटाने लगे. पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने हमारे पास रखे करीब दो लाख रुपए छीनकर वहां से निकल गए. हम दोनों लोग किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए. बदमाश जाते-जाते पीड़ितों की कार से चारों शीशे तोड़ गए.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

एडिशनल एसपी डॉ. नीरज चौरसिया ने बताया, “कार सवार 3 बदमाशों ने कारोबारी की कार का पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. स्थानीय पुलिस मामला दर्जकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है. फरियादी कारोबारी ने दर्ज शिकायत में बताया कि बदमाश पहले से कार में सवार होकर पीछा कर रहे थे. हसना डेयरी के सामने में बदमाशों ने अंधेरा और सूने स्थान पर अपनी कार ओवरटेक कर रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया है.”

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि “मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस हर एंगल पर काम कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पता चल सकेगा कि मामला आपसी रंजिश का है या वारदात को लूट के इरादे से ही अंजाम दिया गया है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.