Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Dhurandhar 2 Teaser: ‘चूना लगा दिया…’ धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रही फिल्म के बॉयकॉट की मांग?

26

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (पार्ट 2) की पहली झलक का लंबे वक्त से इंतज़ार हो रहा था. पहले पार्ट के साथ ही मेकर्स ने ऐलान कर दिया था कि इसका दूसरा पार्ट मार्च में आएगा. ऐसे में सभी फिल्म के अगले पार्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए बेताब नज़र आ रहे थे. बीते रोज़ जब मेकर्स ने ऐलान किया कि 3 फरवरी को धुरंधर 2 पर कुछ आएगा तो लोग एक्साइटेड हो गए थे. सुबह ऐलान हुआ कि फिल्म का टीज़र आ रही है. पर जब फाइनली मेकर्स ने धुरंधर 2 का टीज़र रिलीज़ किया तो फैंस को ऐसा महसूस हुआ जैसे मेकर्स ने उन्हें चूना लगा दिया.

मंगलवार को 12 बजकर 12 बजे मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब पर जैसे ही फिल्म का 1 मिनट 12 सेकेंड का टीज़र डाला लोग इसे देखने के लिए दौड़ पड़े. जिसको टीजर जहां मिला, वो वहीं देखने लगा. किसी ने इंस्टाग्राम पर देखा तो किसी ने यूट्यूब पर. लेकिन टीज़र देखने के बाद ज्यादातर फैंस निराश नज़र आए. कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी निराशा का इज़हार भी किया.

‘कट गया सबका’

यूट्यूब पर कुछ ही देर में टीजर को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल गए और हजारों कमेंट्स भी आने लगे. एक यूज़र ने लिखा, “ये तो पहले से ही पार्ट 1 में देख चुके थे लास्ट सीन में.” दूसरे ने लिखा, “ओए, चूना लगा दिया चूना, ये तो मूवी के लास्ट वाला ही टीज़र दिखा दिया.” टीज़र का बेसब्री से इंतजार कर रहे एक यूजर ने लिखा, “कट गया सबका. एक यूजर ने मजाक में कहा, “स्कैम कर दिया रे स्कैम.” ये तो पहले ही पार्ट 1 में देखा है.” इनके जैसे ही सैकड़ों लोग टीजर में कुछ नया नहीं होने की शिकायत करते नज़र आ रहे हैं.

क्या टीज़र में कुछ भी नया नहीं?

टीज़र पहली नज़र में देखने पर साफ है कि इसमें अधिकतर वही सीन हैं, जो कहीं न कहीं पहले पार्ट में दिखाए जा चुके हैं. इसके अलावा शुरुआती कुछ सीन और अंत का डायलॉग भी पहले पार्ट के पोस्ट क्रेडिट सीन में दिखाया जा चुका है. हालांकि कुछ सीन हैं, जो फ्रेश हैं और जिन्हें पहले पार्ट का नहीं कहा जा सकता. जिन लोगों ने पहला पार्ट देखा है और उन्हें सही सही याद है तो वो तुरंत समझ जाएंगे कि कौन से सीन नए हैं और कौन से सीन को रिपीट किया गया है.

धुरंधर 2 में अक्षय खन्ना के अलावा तमाम बड़े स्टार्स नज़र आएंगे. रणवीर के अलावा इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन का रोल काफी अहम होने वाला है. इस बार सारा अर्जुन का किरदार भी बड़ा होगा. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.