Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

18

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से लापता हुई 20 साल की लॉ स्टूडेंट श्रेया नरेंद्रपति का शव पुलिस ने लोनावला के टाइगर पॉइंट क्षेत्र से बरामद किया है. श्रेया करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरी हुई थी, जिसे ड्रोन और विशेष रेस्क्यू टीम की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. जानकारी के अनुसार, श्रेया 31 जनवरी 2026 को मुंबई से लोनावला ट्रेकिंग के लिए आई थी.

वो ड्यूक्स नोज इलाके में ट्रेकिंग करने गई थी. लेकिन जब वह शाम तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई. रातभर तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो 1 फरवरी की सुबह लोनावला रूरल पुलिस स्टेशन में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

ड्रोन और रेस्क्यू टीम का बड़ा ऑपरेशन

जांच के दौरान टाइगर पॉइंट के पास पुलिस को एक लावारिस बैग मिला, जिसकी पहचान श्रेया के सामान के रूप में हुई. इसके बाद शिवदुर्ग मित्र ट्रैकर्स की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया. सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ. दोपहर 2:30 बजे शुरू हुए इस ऑपरेशन में डॉग स्क्वॉड, पुलिस ड्रोन और लाइटनिंग ड्रोन का सहारा लिया गया. शाम करीब 4:45 बजे ड्रोन कैमरे की मदद से 390 फीट गहरी खाई में श्रेया का शव दिखाई दिया. अंधेरा और दुर्गम रास्ता होने के बावजूद रेस्क्यू टीम ने रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से रात 9:30 बजे तक शव को खाई से बाहर निकाला.

आत्महत्या या हादसा, पुलिस कर रही जांच

पुलिस प्रारंभिक तौर पर इस मामले को आत्महत्या के नजरिए से देख रही है. सूत्रों के मुताबिक, इसके पीछे घरेलू तनाव एक संभावित कारण हो सकता है. हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या यह ट्रेकिंग के दौरान हुआ कोई हादसा था या इसके पीछे कोई और साजिश है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.