मारुति कुंज के लोगों को बड़ी सौगात: 60 लाख रुपये से बनेगा नया सीवरेज प्लांट, भोंडसी में जलभराव से मिलेगी मुक्ति
सोहना: भोंडसी के मारुति कुंज इलाके की विभिन्न कॉलोनियों में बसे लाखों लोगों को बड़ी सौगात मिली है। दरअसल मारुति कुज इलाके में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जहां एक तरफ घरों के सामने पानी भरा रहता था, वहीं दूसरी तरफ मारुति कुंज सड़क मार्ग पर भी कई-कई फीट मलमूत्रों वाला गंदा पानी जमा रहता था, जिससे यहां के निवासियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
अब जल्द ही यहां के निवासियों को इस समस्या से छुटकारा मिलने वाला है, क्योंकि गुरुग्राम नगर निगम द्वारा यहां पर साठ करोड़ रुपये की लागत से करीब ढाई एकड़ भूमि पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। जिसकी आधार शीला सोहना विधायक व गुरुग्राम नगर निगम चेयरपर्सन ने सयुक्त रूप से रखते हुए इसे जल्द बनाने का ऐलान कर दिया है।
बता दें कि भोंडसी के मारूति कुंज सहित यहां पर बनी दर्जनों कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोग भले ही यहां पर अवैध कॉलोनी काटने वाले भूमाफियाओं से जमीन खरीद कर रह रहे हो, लेकिन अभी तक इनके घरों की रजिस्ट्रियां नहीं हुई है। जिनकी रजिस्ट्रियां कराने के लिए सोहना विधायक ने यहां के निवासियों को आश्वाशन देते हुए कहा कि उन्होंने रजिस्ट्रियां कराने के लिए विधानसभा में भी मांग उठाई थी और अब मुख्यमंत्री से बात करके यहां के निवासियों के घरों की रजिस्ट्रियां करा कर उन्हें मालिकाना हक दिलाने का काम करेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.