Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Benjamin Netanyahu UNGA 2026: नेतन्याहू ने न्यूयॉर्क के मेयर पर साधा निशाना, ममदानी बोले- ICC वारंट ... UPI MDR Charges Update: क्या छोटे टुकड़ों में पेमेंट करने से बचेगा MDR? जानिए क्या कहते हैं नियम और ... HMD Vibe 2 Pro Price and Specifications: जानिए फीचर्स, कलर ऑप्शन और फ्लिपकार्ट उपलब्धता से जुड़ी पूर... Bhadrapad Purnima 2026: कमजोर चंद्रमा के संकेत और भाद्रपद पूर्णिमा पर चंद्रमा को मजबूत करने के अचूक ... World Lung Day Health Tips: फेफड़ों को रखना है स्वस्थ तो एसी में बैठते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध... PM Modi Memento Auction: पीएम मोदी को मिले उपहारों की नीलामी पर सुहेल सेठ का लेख, कहा- यह सेवा और त्... Bihar Crime News: जमुई और समस्तीपुर के बाद बांका में नाबालिग से छेड़छाड़, तेजस्वी यादव ने सरकार को घ... जमुई नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामला: दो महिला अधिकारियों को कमान, पीड़िता को जल्द न्याय दिलाने की त... भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1st ODI: विराट-रोहित की मैदान पर वापसी, फैंस में भारी उत्साह 2026 बॉक्स ऑफिस का चौंकाने वाला सच: बड़े बजट और स्टारडम के बावजूद क्यों लड़खड़ाई बड़ी फिल्में?

Fastags देने वाले बैंकों की लिस्ट से Paytm का नाम हटा, NHAI ने जारी की 32 बैंकों की लिस्ट

55

पेटीएम के फास्टैग यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की रोड टोलिंग अथॉरिटी की ओर से फास्टैग यूजर्स के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। संस्था द्वारा 32 बैंकों की एक लिस्ट निकाली गई है और यूजर्स को कहा गया है कि इन्हीं बैंकों से फास्टैग खरीदें। इस लिस्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक फास्टैग का नाम नहीं था। इसका सीधा मतलब है कि पेटीएम फास्टैग यूजर्स को नया फास्टैग लेना होगा। एक अनुमान के मुताबिक, देश में 2 करोड़ से ज्यादा पेटीएम फास्टैग यूजर्स हैं।

बता दें, आरबीआई की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक पर रोक लगा दी गई है। केंद्रीय बैंक के निर्देश के अनुसार 29 फरवरी के बाद पेटीएम पेमेंट बैंक को करीब अपनी सभी सेवाएं रोक दी है।

सोशल मीडिया पर जारी किया बयान

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि बिना किसी झंझट के फास्टैग के साथ ट्रैवल करें। केवल नीचे दिए गए बैंकों से ही अपना फास्टैग खरीदें। इस लिस्ट में कुछ 32 बैंकों का नाम जारी किया गया है, जिसमें पेटीएम नहीं है।

PunjabKesari

एक रिपोर्ट में बताया गया कि हाइवे अथॉरिटी की ओर से लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य पेटीएम फास्टैग यूजर्स को किसी भी झंझट से बचाना है ताकि हाइवे पर यात्रा करते समय टोल चुकाने को लेकर उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

भारत में 7 करोड़ फास्टैग यूजर्स

बता दें, भारत में करीब 7 करोड़ के आसपास फास्टैग यूजर्स हैं और पेटीएम पेमेंट बैंक का दावा है कि उसके पास करीब इसमें 30 प्रतिशत से ज्यादा का मार्केट शेयर। ऐसे में पेटीएम पेमेंट बैंक यूजर्स की अनुमानित संख्या 2 करोड़ के आसपास होने का अनुमान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.