Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

मौसम की बड़ी चेतावनी: अचानक बदला मौसम का हाल, 6 शहरों में जमने लगी ठंड! क्या फिर से होगी बारिश? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

45

हरियाणा में 18 फरवरी को हुई झमाझम बारिश का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं और वातावरण में बढ़ी नमी के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में औसतन 4.2 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे रातें एक बार फिर ठंडी हो गई हैं। हालांकि, दिन में खिली तेज धूप ने अधिकतम तापमान को बढ़ा दिया है। शुक्रवार ुसबह हिसार व अन्य जिलों में हल्की घुंध छाई रही।

हरियाणा के 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है जिसमें सोनीपत, हिसार, गुरुग्राम, पानीपत और महेंद्रगढ़ शामिल है। सोनीपत में सबसे कम 8.3°C तापमान दर्ज किया है। हिसार में 9.2°C, गुरुग्राम में 9.4°C, पानीपत में 9.5°C, जींद 9.3°C और महेंद्रगढ़ में 9.7°C तापमान रहा।

वहीं, तेज धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 19 फरवरी को औसतन अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जिससे दिन में हल्की गर्माहट लौट आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री अंबाला में रिकॉर्ड किया गया। फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दिन का तापमान धीरे-धीरे और बढ़ सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.