Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

फरीदाबाद: पर्वतीय कॉलोनी में 18 महीने बाद लौटा पानी, हजारों रुपये खर्च कर प्यास बुझाने को मजबूर थे लोग

25

फरीदाबाद : स्मार्ट सिटी का दर्जा प्राप्त फरीदाबाद में बुनियादी सुविधाओं की जमीनी हकीकत एक बार फिर सामने आई है। शहर की पर्वतीय कॉलोनी के लोगों के घरों तक डेढ़ साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार पानी पहुंच ही गया। पानी की किल्लत से जूझ रहे स्थानीय निवासी पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए निजी टैंकरों पर निर्भर रहने को मजबूर थे, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लोगों ने बताया कि इलाके में मकानों का निर्माण और आबादी बढ़ने के बावजूद नगर निगम द्वारा समय पर जल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई। कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से गुहार लगाई गई, शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका था। मजबूरी में परिवारों को हर महीने हजारों रुपये खर्च कर निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ता था।

टैंकर समय पर नहीं पहुंचते थे, तो पानी का संकट पैदा होता

निवासियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे। कई बार टैंकर समय पर नहीं पहुंचते थे, जिससे पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी का संकट पैदा हो जाता था। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ परिवारों ने तो पानी की किल्लत के कारण अस्थायी रूप से अन्य जगहों पर रहने का भी विचार किया।

नगर निगम के एजीक्यूटिव इंजीनियर सतपाल ने इस बारे में कहा कि अब पर्वतीय कॉलोनीवासियों की जरुरत को देखते हुए पानी का कनेक्शन जोड़ दिया गया हैं। अब लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। आखिरकार डेढ़ साल बाद संबंधित विभाग ने पाइपलाइन डालकर क्षेत्र में जल कनेक्शन उपलब्ध कराया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.