Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...

संत रविदास जयंती 2026: ‘सब सम बसें’— जय भगवान शर्मा डीडी ने साझा किया सुखी राज और समानता का महामंत्र

32

चंडीगढ़  : हर वर्ष की तरह गांव झांसा में इस साल भी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का पावन प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी के अलावा ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष दहिया, गांव के सरपंच पवन गाबा, सुरेंद्र  माजरी विनोद पाल होलकर, गुलशन पूरी सहित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया।

जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने जहां लोगों को आध्यात्मिक की राह दिखाई। वही उन्होंने ऊंच नीच का भेद खत्म कर सभी को एक समान जीवन जीने की शिक्षा देते हुए कहा कि “ऐसा चाहूं राज में जहां मिले सबन को अन्न” “छोटे छोटे बड़े सब सम बसे रैदास रहे प्रसन्न।

पटाखों और आतिशबाजी से मनाई खुशी

जैसे ही शनिवार और रविवार की रात को  घड़ी की सुइयों ने 12 बजाए वैसे ही गुरु के प्यारो द्वारा वैसे ही पटाखे और आतिशबाजी जलाकर 1 फरवरी का स्वागत किया गया। इस दौरान गांव में हर तरफ आसमान में आतिशबाजी का अलग ही नजारा देखने को मिल रहा था।
बता दे कि पिछले लगभग एक माह से गांव में प्रभात फेरिया निकाली जा रही थी। इसके अलावा पिछले कई दिनों से सभी गुरु घरों में अखंड पाठ भी रखा गया था जिसका आज भोग डाला गया।

इस दौरान पूर्व सरपंच प्रवीण भोला, मंदिर कमेटी प्रधान धर्मपाल,श्री चंद दहिया, निखिल भोला, अमरजीत, राहुल चौहान, रचना राम, सुखदेव चोपड़ा अंग्रेज चोपड़ा, गुरचरण चोपड़ा, बलजीत भोला, बलबीर भोला, सागर भोला, रॉबिन भोला, जरनैल सिंह, हंसराज बलराजसिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नगर कीर्तन गुरु घर से शुरू होकर पूरे गांव के मुख्य चौक चौराहा से होकर गुजर जहां पर सभी सामाजिक धार्मिक संस्थाओं की ओर से नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.