Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बलौदाबाजार ने रचा इतिहास: पीएम आवास योजना में बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला, कई चरणों में हासिल किया पहला स्थान

29

बलौदाबाजार-भाटापारा: जिले ने एक बार फिर पूरे छत्तीसगढ़ में बड़ी सफलता और उपलब्धि हासिल की है.अच्छी प्रशासनिक कार्यशैली के चलते प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में जिले ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है.वर्ष 2025-26 के लिए तय लक्ष्यों को समय से पहले पूरा कर जिले ने एक नई मिसाल कायम की है.

रिकॉर्ड संख्या में आवास स्वीकृत

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 26,843 आवास स्वीकृत किए गए हैं. इनमें से 24,313 हितग्राहियों को पहली किश्त की राशि जारी की जा चुकी है, जिससे निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो सका है.

निर्माण कार्य में भी जिले की बड़ी उपलब्धि

जिले में अब तक 20,480 आवासों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जो पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है. यह दिखाता है कि योजना सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीन पर तेजी से लागू हो रही है.

प्लिंथ स्तर तक निर्माण में भी प्रदेश में अव्वल

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 15,120 आवास प्लिंथ स्तर तक पूरे हो चुके हैं. यह संख्या राज्य के किसी भी अन्य जिले से अधिक है.पंचायत स्तर पर लगातार निगरानी और स्थानीय मजदूरों की भागीदारी से निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है.

भुगतान व्यवस्था में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

योजना के तहत जिले में 26,439 एफटीओ (Fund Transfer Order) जारी किए गए हैं. इनमें से 24,313 हितग्राहियों के खातों में पहली किस्त की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर की जा चुकी है. समय पर भुगतान होने से निर्माण कार्य में किसी तरह की रुकावट नहीं आई.

पूर्णता की ओर बढ़ते आवास

अब तक 139 आवास पूरी तरह बनकर तैयार हो चुके हैं. आने वाले महीनों में इस संख्या के तेजी से बढ़ने की उम्मीद है, ताकि अधिक से अधिक परिवार जल्द अपने नए पक्के घर में रह सकें.

पीएम जनमन योजना में शत-प्रतिशत सफलता

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जिले में 25 पात्र हितग्राहियों के आवास स्वीकृत किए गए थे. सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.

जल संरक्षण में भी राष्ट्रीय पहचान

जल संरक्षण के क्षेत्र में भी जिले ने देश स्तर पर नाम रोशन किया है. जिले को जल संचयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा पुरस्कार मिला है. पीएम आवास योजना के तहत बने 15,260 आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे भू-जल स्तर सुधारने में मदद मिली है.

ग्रामीण विकास को मिली नई गति

पक्के मकानों के निर्माण से ग्रामीणों को सुरक्षित जीवन मिला है. साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं. राजमिस्त्री, मजदूर और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को लगातार काम मिला है. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है.

प्रेरणा बना बलौदाबाजार-भाटापारा

इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन की नियमित समीक्षा बैठकें, मैदानी निगरानी और अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही है. ब्लॉक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक सभी ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से काम किया. जिन परिवारों के लिए पक्का घर केवल एक सपना था, आज वे अपने घर की दीवारें खड़ी होते देख रहे हैं. कई परिवार अपने नए घर में प्रवेश भी कर चुके हैं. यह उपलब्धि केवल एक योजना की सफलता नहीं, बल्कि सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन की दिशा में बड़ा कदम है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में राज्य में पहला स्थान हासिल करना जिले के लिए गर्व का विषय है. यह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणा है कि सही योजना, ईमानदार प्रयास और जनभागीदारी से विकास के बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.