Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Sonipat Crime: राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास मिली लाश, व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर फेंका शव; इलाके में दहशत

16

सोनीपत: सोनीपत में हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि मृतक की गला घोंटकर हत्या की गई है।

मध्यप्रदेश का रहने वाला था मृतक 
मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी दिवाकर के रूप में हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सोनीपत क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी मौके पर पहुंचीं और फॉरेंसिक एंगल से जांच शुरू की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है और मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। फिलहाल अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है और राई थाना पुलिस हर एंगल से इस हत्या की जांच में जुटी हुई है।

वहीं इस मामले को लेकर राई थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि नेशनल हाईवे-44 पर राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया कि व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.