Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘बॉर्डर 2’ की रिलीज के बीच सनी देओल का बड़ा धमाका, सलमान खान के इस मशहूर डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

20

सनी देओल हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक हैं. सनी का जो क्रेज फैंस में हैं वो सिनेमाघरों में साफ नजर आता है. सनी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस वक्त थिएटर्स में धमाल मचा रही है. फिल्म में सनी पाजी को देखने के लिए फैंस की लंबी-लंबी कतारें थिएटर्स के बाहर नजर आ रही हैं, जो एक्टर का क्रेज दिखाती हैं. जहां एक तरफ सनी की फिल्म अपना कमाल दिखा रही है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है.

सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के मामले में फिल्म झंडे गाड़ रही है. इसी बीच एक्टर ने सलमान खान की फिल्म सिकंदर के डायरेक्टर ए.आर मुरुगादॉस के साथ एक प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है.

ज्योतिका संग नजर आएंगे सनी

खबरों के मुताबिक, एक्टर जल्द ही साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका के साथ एक अनटाइटिल्ड फिल्म का हिस्सा बनेंगे. फिल्म को ए.आर मुरुगादॉस के साथ फरहान अख्तर भी प्रोड्यूस करने वाले हैं. फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है. फिल्म को बालाजी गणेश डायरेक्ट करने वाले हैं. ये फरहान, ज्योतिका, सनी और ए.आर मुरुगादॉस का पहला कोलैबोरेशन है, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

क्या है फिल्म का नाम?

मेकर्स ने फिल्म की पूरी टीम के साथ एक फोटो को इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. इस तस्वीर में सनी, ज्योतिका, फरहान, बालाजी गणेश नजर आ रहे हैं. फिल्म का टेंटेटिव टाइटल एंटनी बताया जा रहा है. फिल्म की कहानी और बाकी की स्टारकास्ट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि, ये कहा जा रहा है कि फिल्म आने वाली फरवरी से ऑन बोर्ड जा सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.