Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

TikTok Ban Update: अमेरिका में टला टिकटॉक पर बैन का खतरा, बाइटडांस ने अमेरिकी कंपनियों के साथ फाइनल की बड़ी डील

31

शॉर्ट-वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok को लेकर इस बात की चर्चा चल रही थी कि अमेरिका में इसे बैन किया जा सकता है. लेकिन अब कंपनी पर से संकट के बादल छटते हुए नजर आ रहे हैं क्योंकि बैन का खतरा टल गया है. टिकटॉक का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी Bytedance द्वारा फाइनल की गई डील के बाद अब एक वेंचर बनेगा जिसमें अमेरिकन कंपनियों के पास ज्यादातर हिस्सेदारी होगी. इसमें Larry Ellisons Oracle, Abu Dhabis MGX और प्राइवेट-इक्विटी ग्रुप सिल्वर लेक जैसी कंपनियां शामिल हैं.

इन अमेरिकी कंपनियों के पास 80.1 फीसदी हिस्सेदारी होगी जबकि बाइटडांस के पास केवल 19.9 फीसदी हिस्सा ही रहेगा. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिका में इस पॉपुलर प्लेटफॉर्म पर बैन लगाने की धमकी दी थी और अब ये डील साइन होने की बाद इसके ठीक पांच साल बाद सामने आई है.

कैसे और कब से शुरू हुई थी कहानी?

अमेरिका में टिकटॉक का भविष्य अनिश्चित था और कहानी तब शुरू हुई जब कांग्रेस ने 2024 में सोशल मीडिया ऐप पर बैन लगाने वाला कानून पास करने के लिए भारी बहुमत से वोट दिया. सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2025 में इस कानून को सही ठहराया, लेकिन ट्रंप ने ऑफिस में अपने पहले ही दिन एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर बैन को टाल दिया था.

तब से उन्होंने इसके लागू होने में बार-बार देरी की और फिर टिकटॉक की पैरेंट कंपनी और संभावित अमेरिकी पार्टनर समझौते पर बातचीत कर डील फाइनल करने में जुटे थे. सितंबर में, ट्रंप ने एक और एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया था जिसमें US इन्वेस्टर्स के लिए कंपनी के ज्यादा ऑपरेशन्स को टेकओवर करने की बात कही थी.

कौन होगा नई कंपनी का सीईओ

कंपनी ने गुरुवार को बताया कि Adam Presser, जो पहले टिकटॉक के जनरल मैनेजर और ग्लोबल हेड ऑफ ऑपरेशंस और ट्रस्ट एंड सेफ्टी के तौर पर काम कर चुके हैं, नई कंपनी के CEO होंगे. बोर्ड में टिकटॉक के CEO शाउ च्यू भी शामिल होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.