Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...

“कांग्रेस की लीगल टीम रखेगी आचार संहिता उल्लंघन पर पैनी नज़र” जानें किसने दिया ये बड़ा बयान

57

जबलपुर। मध्य प्रदेश सहित 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है। इसी के साथ आचार संहिता भी लागू हो गई है। IBC24 से खास बातचीत में कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि कांग्रेस की लीगल टीम आचार संहिता उल्लंघन पर पैनी नज़र रखेगी। वोटर लिस्ट डुप्लीकेसी की कांग्रेस की शिकायत को आयोग ने गम्भीरता से लिया है। कांग्रेस प्रदेश में फर्जी मतदान नहीं होने देंगे।

आगे विवेक तन्खा ने कहा कि अचार संहिता लगने से ठीक पहले सरकार ने कोरी घोषणाएं की है। पब्लिक जानती है सरकार ने चुनावी घोषणाएं की है। आज जिन 3 मेडिकल कॉलेजों का हुआ ऐलान उनमें 1 भी ईंट नहीं लगने जा रही। नई सरकार चुनावी घोषणाओं पर विचार करेगी। चुनाव ऐलान के साथ ही 80% वोटर्स ने अपना मन बना लिया है।

आगे जीत का दावा करते हुए तन्खा ने कहा कि मप्र की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। प्रदेश की जनता 18 साल की सरकार से थक चुकी है। आगे टिकट को लेकर बोला कि अगर कांग्रेस को फायदा लेना है तो युवाओं को टिकट देनी होगी। लेकिन मतदान से पहले जनता में बदलाव का रुझान दिखाई दे रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.