Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; मौसम विभाग का अलर्ट

32

लुधियाना: पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना शहर में मौसम लगातार तेवर बदल रहा है यहां दिन और देर रात के समय आसमान से गिर रहे घने कोहरे ने जहां शहरवासियों की परेशानियों को बढ़ा कर रखा हुआ है, वहीं दोपहर के समय में खिली धूप राहत देने की कोशिश कर रही है।

मौसम विभाग द्वारा सांझा की गई जानकारी के मुताबिक शाम ढलते ही महानगर में ठंड का प्रकोप जोर पकड़ रहा है जिसके कारण लोग ठिठुरते हुए दिखाई दे रहे हैं।मौसम संबंधी जानकारी देते हुए पंजाब खेती बड़ी यूनिवर्सिटी में तैनात वैज्ञानिक डॉक्टर पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि सोमवार को महानगर में अधिकतम तापमान 21.2 जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

उन्होंने बताया कि आसमान से लगातार गिरने वाले घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग द्वारा 19 से 21 जनवरी तक यैलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि 22 से लेकर 23 जनवरी तक आंधी और बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.