Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

रेलवे ट्रैक पर धड़, 10KM दूर मिला सिर! पत्नी ने सुपारी किलर से कराया पति का कत्ल; बोली- ‘अननेचुरल संबंध के लिए करता था टॉर्चर

20

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भोथीडीह गांव है. यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला. शव से से सिर गायब था. पुलिस ने इस मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है. इस पूरे वारदात को मृतक की पत्नी के इशारे पर सुपारी किलर्स ने अंजाम दिया था.

पुलिस के मुताबिक, युवक का सिर तलवार से काटा गया था. शव के धड़ को हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था, जबकि सिर को दूसरी जगह ले जाकर जमीन में गाड़ दिया गया था. यह पूरा मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है. मृतक का नाम गैस कुमार जोशी है. उसकी उम्र 39 साल बताई जा रही है. आरोपी पत्नी का नाम कुसुम जोशी है.

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी

पुलिस ने आऱोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि उसका पति लंबे समय से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. पत्नी का आरोप है कि पति उसे अननेचुरल संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था, मारपीट करता था. यहां तक कि दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने का दबाव भी डालता था. इन हरकतों से परेशान होकर कुसुम ने पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया.

पुलिस के अनुसार, कुसुम ने अपने मामा राजेश भारती (32) की मदद ली. उसने दो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स दारासिंह अनंत (44) और करन अनंत (34) से संपर्क किया. 40 हजार रुपये में गैस कुमार जोशी की हत्या की सुपारी तय हुई.

घटना को अंजाम देने के लिए कुसुम अपने पति को बहाने से मामा के घर दरचुरा गांव ले गई. वहां पहले से ही दोनों सुपारी किलर्स मौजूद थे. सभी ने मिलकर युवक को शराब पिलाई और जमकर पिटाई की. मारपीट के बाद वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसे कार में डालकर करीब 20 किलोमीटर दूर हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास ले जाया गया, जहां तलवार से उसका सिर काट दिया.

धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंका

वारदात के बाद आरोपियों ने धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि मामला रेल हादसा लगे. जबकि सिर को करीब 10 किलोमीटर दूर ले जाकर जमीन में गाड़ दिया गया. पुलिस के मुताबिक, हत्या के समय पत्नी मौके पर मौजूद नहीं थी, वह मामा के घर में ही रुकी हुई थी, जबकि मामा और दोनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स वारदात स्थल पर थे.

11 जनवरी 2026 की सुबह हथबंद-भाटापारा रेलवे लाइन के पास ग्रामीणों ने एक सिर कटा शव देखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया, लेकिन सिर गायब था. शव की पहचान दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में लिखे टैटू से हुई. करीब चार दिन की जांच, तलाशी और पूछताछ के बाद पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.