Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...

धमतरी में धान खरीदी पर संकट! कई केंद्रों से उठाव बंद होने से लगा जाम, प्रशासन बोला- ‘जारी है उठाव और बिचौलियों पर एक्शन’; जानें क्या है सच

23

धमतरी : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में धान खरीदी और उठाव प्रभावित हो रहा है. कई खरीदी केंद्रों में धान उठाव बंद है. इसका असर धमतरी में भी देखने को मिला है. लेकिन जिला प्रशासन धान खरीदी सुचारु रुप से होने की बात कह रहा है. आईए जानते हैं धमतरी में धान उठाव की क्या स्थिति है.

रीसाइक्लिंग के मामले सामने आने के बाद उठाव बंद

कस्टम मिलिंग उपार्जन नीति के तहत प्रदेश के कई जिलों में धान रीसाइक्लिंग के मामले सामने आने के बाद मार्कफेड ने समिति स्तर से धान के लोडिंग (उठाव) कार्य पर रोक लगा दी है. जिससे प्रदेश के कई उपार्जन केंद्रो में धान भारी भरकम जाम हो गया है. बात करें धमतरी की तो यहां पर जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए 74 समितियों में कुल 1 लाख 29 हजार 333 किसानों का 1,27,493.27 रकबा पंजीकृत है.

कलेक्टर बोले खरीदी है जारी

15 नवम्बर 2025 से अभी तक 1,09,412 किसानों से 1246 करोड़ रूपये का 52,57,812 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है. अभी तक 98 हजार 653 किसानों को 1153.03 करोड़ रूपए का भुगतान हुआ है. उपार्जित धान में से 20,20,506.70 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है. उपार्जन केंद्र में 32,37, 305.30 क्विंटल धान उठाव के लिए शेष है. जिले में अभी तक 73,756 किसानों का 3794.52 हेक्टयेर रकबा समर्पण कराया गया है.इस मामले पर धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने ईटीवी भारत से कहा कि धमतरी में धान खरीदी जारी है. धान का उठाव TO (ट्रांसपोर्ट ऑर्डर ) के माध्यम से किया जा रहा है.

बिचौलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी

धमतरी जिले में एक बार फिर प्रशासन का एक्शन अवैध धान भंडारण पर देखने को मिला है. कोचिए और बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई जारी है. जिले में मंडी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं धान के अवैध भंडारण पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने लगातार सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में धमतरी विकासखंड अंतर्गत अलग-अलग गांवों में धान भंडारण एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया.

सुयश ट्रेडर्स का गोदाम सील

निरीक्षण के दौरान ग्राम कोलियारी स्थित सुयश ट्रेडर्स में स्टॉक रजिस्टर के मिलान पर 29 क्विंटल धान अतिरिक्त पाया गया. आपको बता दें कि उक्त ट्रेडर्स के विरुद्ध पूर्व में भी दिनांक 6 दिसंबर 2025 को 67 कट्टा धान अधिक पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई थी. इसके बावजूद फिर से अनियमितता पाए जाने को गंभीरता से लेते हुए, बार-बार मंडी अधिनियम का उल्लंघन करने के कारण ट्रेडर्स के ग्राम कलार तराई स्थित गोदाम में रखे 561 कट्टा धान को गोदाम में ही सुरक्षित रखते हुए सील बंद करने की कार्रवाई की गई है.

किराना स्टोर से अवैध धान जब्त

इसी क्रम में ग्राम लीलर में स्थित श्री राम किनारा स्टोर का भी धान निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. वहीं ग्राम लीलर में ही नरेश लाल निर्मलकर की किराना दुकान से 30 कट्टा धान जब्त किया गया, जो नियमानुसार भंडारित नहीं पाया गया.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंडी अधिनियम का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. किसानों के हितों की सुरक्षा, पारदर्शी धान उपार्जन व्यवस्था तथा अवैध भंडारण पर नियंत्रण हेतु आगे भी इस प्रकार की सख्त एवं नियमित कार्यवाही जारी रहेगी. जिला प्रशासन ने सभी व्यापारियों से नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.