Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aurangabad News: औरंगाबाद में बड़ा हादसा, जहर चखने से 5 लड़कियों की बिगड़ी तबीयत, 4 ने तोड़ा दम Indore Crime: इंदौर में एमबीए छात्रा की गला दबाकर हत्या, बॉयफ्रेंड पर मर्डर का आरोप; शहर में सनसनी UP Politics: अखिलेश यादव का तंज, बोले- कानपुर बना 'बदनामपुर', योगी सरकार पर जमकर साधा निशाना Jaipur Accident: जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक मौत... Ancient India: पाषाण युग का रहस्य! कर्नाटक की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने साक्ष्य, हैरान कर देगी ... Chhattisgarh Adventure: बालोद में शुरू हुआ एडवेंचर का धमाका! बैंबू राफ्टिंग से लेकर हॉट एयर बलून तक ... Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का टॉर्चर शुरू, यूपी में झमाझम बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की चेताव... Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्...

Mount Kilimanjaro Mission: गणतंत्र दिवस पर अफ्रीका की सर्वोच्च चोटी फतह करेंगे एमपी के प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

1

बैतूल: नगर आमला के होनहार और प्रसिद्ध पर्वतारोही प्रताप बिसंदरे इतिहास रचने जा रहे हैं. वे अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) पर 26 जनवरी को तिरंगा ध्वज लहराकर देश और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे. माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई लगभग 5895 मीटर है और इसे अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत माना जाता है.

प्रताप को समाजसेवियों ने बधाई देकर किया रवाना

पर्वतारोही प्रताप बिसंदरे रविवार को बैतूल के आमला से अफ्रीका के लिए रवाना हुए. प्रताप को अफ्रीका रवाना होने से पहले जिला खेल संघों के प्रतिनिधि के रूप बधाई दी. इस दौरान बैतूल जिला पिट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज सोनी, उपाध्यक्ष नरेश भावसार एवं कोषाध्यक्ष हरिभाऊ झरबड़े सहित कई प्रमुख समाजसेवी भी मौजूद रहे.

सैकड़ों फीट ऊंचाई पर लहराएंगे तिरंगा

प्रताप बिसंदरे का जन्म तहसील आमला के ग्राम बड़गांव में हुआ. उनके पिता श्री रामचरण बिसंदरे एवं परिवार ग्राम बड़गांव में ही निवासरत हैं. प्रताप ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया है. उन्होंने साल 2021 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी से बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स A ग्रेड के साथ पूर्ण किया. इसके बाद साल 2023 में इसी संस्थान से एडवांस पर्वतारोहण कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया.

उत्तराखंड की माछाधार एवं हुर्रा टॉप पर कर चुके हैं आरोहण

प्रशिक्षण के दौरान प्रताप बिसंदरे ने उत्तराखंड की माछाधार और हुर्रा टॉप की लगभग 16,000 फीट ऊंचाई जैसी चोटियों का भी सफल आरोहण किया है. उन्होंने 15 अगस्त 2023 को माउंट यूनाम की लगभग 20,049 फीट ऊंचाई पर सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया था.

प्रदेश में हर्ष और गर्व का माहौल

इसके बाद 15 अगस्त 2024 को उन्होंने दूसरी बार माउंट यूनाम फतह की. इसके अलावा 27 अगस्त 2024 को कांग यात्से–2 की लगभग 20,505 फीट ऊंचाई पर और 30 अगस्त 2024 को कांग यात्से–1 की लगभग 21,000 फीट ऊंचाई पर सफल आरोहण कर अपनी क्षमता का परिचय दिया है.

अब वर्ष 2026 में प्रताप बिसंदरे 21 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य माउंट किलिमंजारो का पर्वतारोहण करेंगे और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराकर अपनी मातृभूमि भारत को गौरवान्वित करेंगे. उनकी इस उपलब्धि से आमला सहित पूरे बैतूल जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.