Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में इन चीजों को घर लेकर आएं, सुख-समृद्धि में खूब होगी वृद्धि

32

इंदौर।  हिंदू धर्म में धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धन्वंतरि के साथ धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। दिवाली से पहले धनतेरस पर कुछ चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, अगर इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी की जाए, तो देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी जमकर वृद्धि होती है। धनतेरस पर सोना-चांदी के साथ-साथ कुछ और शुभ चीजें भी खरीदना चाहिए।

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में शुभ कार्य शुभ समय देखकर ही किए जाते हैं। शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य बिना किसी बाधा के संपन्न होते हैं और ऐसे कार्यों से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस साल धनतेरस में खरीदारी का शुभ समय 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से 11 नवंबर दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस शुभ समय पर आप सोना-चांदी आदि खरीद सकते हैं।

सोना-चांदी के अलावा खरीदें ये चीजें

सोने-चांदी के अलावा आप धनतेरस के दिन तांबे के बर्तन, कुबेर यंत्र या पीतल का हाथी भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। इससे साधक को देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

बिल्कुल न खरीदें ये चीजें

धनतेरस पर कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें खरीदने से नुकसान हो सकता है। ऐसी ही एक चीज है, कांच से बनी वस्तुएं, क्योंकि कांच को राहु से संबंधित माना जाता है। इसके अलावा लोहे या स्टील के बर्तन, तेल, घी और रिफाइंड उत्पाद आदि खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.