Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ... Rekha Gupta and Arvind Kejriwal Voter Notice: दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस पर चुनाव आयोग... Delhi Crime News: कालकाजी थाना क्षेत्र में हुई झड़प के बाद प्रॉपर्टी डीलर बंटी घड़ियाल की मौत, पुलिस... ABVP Wins DUSU Polls: डीसूयू चुनाव में एबीवीपी की 3-0 से बड़ी जीत, यश डबास बने अध्यक्ष और रिया छावड़... Delhi Jantar Mantar Protest Update: करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत और सरकार के बीच बनी सहमति, महापंचाय... Weather Update Today: देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी से पहले भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार ... BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर...

दो बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे चार लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत

57

भोपाल। राजधानी के गोविंदुपरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात को दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इस टक्कर की वजह से दोनों बाइक समेत उन पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान एक तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात ट्रक चारों को रौंदते हुए आगे निकल गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अस्पताल में भर्ती उनके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज खंगालकर ट्रक और उसके चालक के बारे में सुराग जुटा रही है।

फैक्ट्री से काम के बाद लौट रहे थे

अशोका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक निजामुद्दीन कालोनी निवासी 26 वर्षीय हसमुद्दीन पुत्र नूर अंसारी मूलत: झारखंड का रहने वाला था। वह झारखंड के रहने वाले अपने साथी 19 वर्षीय अमजद खान, 19 वर्षीय हसन अंसारी और 20 वर्षीय परवेज के साथ गोविंदपरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यश अग्रवाल की फर्नीचर फैक्ट्री में काम करता था। रोजाना की तरह हसमुद्दीन, अमजद, हसन और परवेज रात का ड्यूटी पूरी कर दो अलग-अलग बाइक से घर जाने के लिए निकले थे।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

रात करीब 11:30 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित शराब दुकान के पास उनकी बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इससे चारों सड़क पर गिर पड़े। उसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने चारों को कुचल दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पास की फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों ने चारों को एंबुलेंस से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने अमजद और हसमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह हसन की भी मौत हो गई। वहीं घायल परवेज की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के अलावा औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगालते हुए फैक्ट्री के कर्मचारियों को कुचलकर भागे ट्रक के बारे में सुराग जुटा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.