Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश सतना में नाबालिग हत्या के आरोपी का जेल से छूटने पर भव्य स्वागत, बोलेरो के बोनट पर बैठकर सिगरेट के छल... मध्य प्रदेश के राजघरानों और निजी लोगों के पास मौजूद वन्यजीव ट्रॉफियों की होगी जांच, 21 साल बाद होगा ... नोएडा में चोरों का अनोखा कारनामा! क्रेन से सफेद वैगनआर कार उठाकर ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वार... उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा, गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिरी इनोवा कार— 4 शव ब... बेंगलुरु के होटलों में महंगी हुई चाय, कॉफी, इडली और डोसा— दूध और चावल के दाम बढ़ने से होटल मालिकों न... Virat Kohli 38th Birthday Special Performance Analysis: जन्मदिन विशेष: जानिए 19 साल की उम्र से लेकर ... रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोले टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी? फिल्म के गानों को लेकर जाहिर की ना...

Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी, 2 की मौत

16

मंदसौर। महू-नीमच राजमार्ग पर ग्राम लखमाखेड़ी के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ तेज गति से आ रहे एक अनियंत्रित मिनी ट्रक चालक ने मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए मंदसौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

🚂 रतलाम के रावटी क्षेत्र के रहने वाले थे मजदूर: मंदसौर से जा रहे थे उज्जैन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात लगभग 2:30 बजे दलौदा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम लखमाखेड़ी फंटे के पास यह दुर्घटना हुई।

ट्रॉली में लगभग 20 लोग सवार थे, जिनमें मजदूरों के साथ-साथ उनके छोटे बच्चे भी शामिल थे। ये सभी मजदूर रतलाम जिले के रावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं और रेलवे ठेकेदार के अधीन मजदूरी का काम करते हैं। वे मंदसौर में काम निपटाने के बाद देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से उज्जैन की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

🕯️ हादसे में मृतक और घायलों का विवरण

हादसे में जान गंवाने वाले:

  • बसंती (45 वर्ष, पति- घेरू, निवासी- किलीसिया, रावटी)

  • प्रियंका (6 वर्ष, पुत्री- नेमचंद, निवासी- मोटूगा)

हादसे में घायल हुए 17 लोग:

  • कल्पना (18 वर्ष, पुत्री- विनोद, निवासी- रानीसिंह, रावटी)

  • सविता (22 वर्ष, पत्नी- राहुल, निवासी- रावटी)

  • राहुल (23 वर्ष, पुत्र- संजय)

  • नीरू (14 वर्ष, पुत्र- तेरसिंह)

  • सुरपाल (15 वर्ष, पुत्र- तेरसिंह)

  • सदेव (8 वर्ष, पुत्र- अब्बूलाल)

  • चंचल (18 वर्ष, पुत्र- संजय)

  • सोनू (28 वर्ष, पत्नी- अब्बूलाल)

  • कुशाल (4 वर्ष, पुत्र- राहुल)

  • लीला (23 वर्ष, पत्नी- राहुल)

  • आशा (5 वर्ष, पुत्री- राहुल)

  • गोपाल (18 वर्ष, पुत्र- नानालाल)

  • मनीष (19 वर्ष, पुत्र- संजय)

  • पूजा (10 वर्ष, पुत्री- नेमचंद)

  • करण (7 वर्ष, पुत्र- नेमचंद)

  • पप्पूड़ी बाई (30 वर्ष, पत्नी- नेमचंद)

  • शंकर (35 वर्ष, पुत्र- गमिया, निवासी- मोरटुका – ट्रैक्टर चालक)

🚑 जिला अस्पताल में इलाज जारी: पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रॉली के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना के बाद मिनी ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.