Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

Madhupur Violent Clash: मधुपुर झड़प के बाद बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर का सरकार पर बड़ा हमला; बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

28

देवघर: जिला के मधुपुर स्थित लालगढ़ में हुआ विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है. एक तरफ भाजपा के नेता इसे सरकार की विफलता बता रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष में बैठे झामुमो और कांग्रेस इसे भाजपा की राजनीतिक चाल कह रहे हैं.

भाजपा की छह सदस्यीय टीम में शामिल जरमुंडी के विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि जिस तरह से मधुपुर में स्थिति बनी हुई है. ऐसा लग रहा है कि वह भारत नहीं बल्कि भारत से हटकर एक अलग देश बन गया हो. उन्होंने कहा कि जब वे सभी पीड़ित परिवार से मिलने गए तो अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने एक बार फिर बवाल करने की कोशिश की. जिससे यह प्रतीत होता है कि मधुपुर के लालगढ़ में बहुसंख्यकों की स्थिति काफी खराब है.

विधायक ने कहा कि वहां बहुसंख्यक समाज सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. वहां के लोग काफी खौफ में हैं और कहते हैं हमारे यहां शादी-विवाह का आयोजन होता है तो गाना बजाने से मना किया जाता है. लेकिन उनके समुदाय का कार्यक्रम होता है तो खूब बाजा बजाया जाता है और शोर किया जाता है. विधायक ने ये भी बताया कि वहां बहुसंख्यकों को हमेशा ये डर सताता रहता है कि वो हमें मारपीट करके हमें यहां से भगा न दें या फिर औने-पौने दाम में अपनी संपत्ति को बेचकर गांव छोड़ने पर मजबूर न कर दें.

इस घटना को लेकर विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बिना स्वास्थ्य मंत्री का नाम लिए हुए कहा कि वैसे तो वो काफी बयानबाजी करते हैं लेकिन मधुपुर के मुद्दे को लेकर अब तक उनका कोई बयान सामने नहीं आया है. उन्हें सिर्फ अल्पसंख्यकों का ही दर्द दिखाई देता है. उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को चुनौती देते हुए कहा कि वो वह अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र से चुनाव जीतते हैं. अगर उनमें दम है और वह वाकई में लोकप्रिय नेता हैं तो मेरे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर दिखाएं.

बता दें कि शुक्रवार देर शाम भाजपा की तरफ से गठित किए गए छह सदस्य टीम मधुपुर पहुंची और पीड़ितों से बातचीत की. छह सदस्यीय टीम में विधायक नीरा यादव, विधायक मंजू कुमारी, विधायक देवेंद्र कुंवर, पूर्व विधायक नारायण दास, दिलीप वर्मा और सुनील पासवान शामिल रहे.

बता दें कि गुरुवार की सुबह मधुपुर के लालगढ़ में मंदिर निर्माण को लेकर दो गुटों में झड़प हुई, जो धीरे-धीरे पत्थरबाजी में बदल गई. जिसको लेकर पूरे जिले में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस प्रशासन की तरफ से भी मधुपुर और आसपास के क्षेत्र में लगातार गश्ती की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.