Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

रामगढ़ में बोरा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

27

रामगढ़: शहर के सिदो कान्हू जिला मैदान के पीछे स्थित बोरा गोदाम में सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई. अगलगी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की ऊंची-ऊंची लपटें शहर के बाहर तक दिखाई दे रही थी. गोदाम में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. हालांकि आग कैसे लगी इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है.

आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के कई घर भी इसकी चपेट में आ गए. गोदाम के अगल-बगल के घरों में लगे सामान आग की तपिश के कारण जल गए. आसपास के लोगों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा. अनुमान के मुताबिक अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

तेज धमाके के साथ आग ने लिया विकराल रूप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखा और तेज धमाका हुआ और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. गोदाम में रखी बोरियां और प्लास्टिक में आग पकड़ ली. प्लास्टिक के बोरा होने के कारण आग तेजी से फैल गई.

सूचना देने पर नहीं पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद रामगढ़ पेट्रोलिंग पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जबकि फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने के लिए चार टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा. फिलहाल दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया है.

साथ ही आसपास के घरों में रखे घरेलू सामान, छतें और दीवारें भी जल गए हैं. घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. आग के भय से गोदाम से सटे लोगों को अपने घर खाली करने पड़े. वहीं बच्चों और बुजुर्गों में साफ तौर पर डर देखा गया.

गोदाम संचालक ने दी जानकारी

वहीं इस संबंध में गोदाम के संचालक संतोष गुप्ता ने बताया कि घटना के समय वो घर थे और उन्हें जानकारी मिली कि गोदाम में आग लग गयी है. सूचना मिलने के फौरन बाद वह मौके पर पहुंचे, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि जितना भी पानी डाल रहे थे, कोई असर नहीं हो रहा था. उन्होंने लगभग 15 से 20 लाख रुपये के नुकसान होने की जानकारी दी है. हालांकि उन्होंने आग कैसे लगी इसपर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की.

आसपास के घरों को भी आग से नुकसान

इधर, स्थानीय प्रवीण ने बताया कि अचानक गोदाम से धुआं का गुब्बार उठता दिखा. उन्होंने कहा कि जैसे ही अपने घर के पीछे का दरवाजा खोला वैसे ही पूरा धुआं और आग कमरे में प्रवेश कर गया. जैसे-तैसे दरवाजे को बंद किया गया, लेकिन आग के कारण उन्हें भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घर में लगा एसी, गीजर, वाशिंग मशीन, वायरिंग, छत, टाइल्स भी आग के कारण जलकर बर्बाद हो गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.