Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

Punjab Accident News: घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, कार में आग लगने से पंजाब पुलिस की महिला मुलाजिम और बेटी की मौत

5

 संगरूर के दिड़बा इलाके में सूलर घराट नजदीक हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लग जाने से कार सवार मां और बेटी की बुरी तरह झुलसकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सरबजीत कौर के रूप में हुई है, जो पंजाब पुलिस में कार्यरत थीं और गांव मौड़ां की रहने वाली थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर आज सुबह अपनी माता के साथ रिश्तेदारी में गांव भाई की पिशौर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। हालांकि हादसे के सही समय को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई। इस हादसे की जानकारी सुबह करीब 7 बजे के आसपास लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार पूरी तरह जल चुकी थी और वाहन का नंबर पहचानना भी मुश्किल हो गया था। पुलिस ने गाड़ी के चैसी नंबर के आधार पर जानकारी हासिल कर मृतकों की पहचान की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीमों की मदद ली जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक सरबजीत कौर का भाई भी पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.