Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

परिवार को बंधक बनाकर मारपीट लूट करने वाले छह आरोपित पकड़े

50

ग्वालियर (नप्र)। गोला का मंदिर इलाके में 10 लाख रुपये के लेनदेन पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर मारपीट और लूट करने वाले छह आरोपित पकड़े गए हैं। पहले इन पर बलवा, मारपीट और गोलीबारी की धाराओं में एफआइआर दर्ज की गई थी। रात को इस मामले में पुलिस ने धाराएं बढ़ाईं। अब पुलिस ने गैर जमानती धाराएं बढ़ाई हैं। इसके चलते सभी आरोपितों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले को कमजोर करने के लिए एक नेता का भी फोन पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा था। गोला का मंदिर इलाके में रहने वाले संतोष त्यागी, जानी राजावत के साथ 10 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते वह बीती रात अपने साथियों के साथ संतोष के घर में घुस गया। पूरे परिवार को रात 3 बजे बंधक बना लिया। उसे नशा मुक्ति केंद्र ले आया। यहां पूरे परिवार की मारपीट की। पिस्टल से कई गोलियां चलाई। उसने लूट भी की। इस मामले में रात को पुलिस ने बलवा सहित अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी। एफआइआर जमानती धाराओं में थी, लेकिन बाद में इस मामले में गैर जमानती धाराएं बढ़ाई गई। इसके चलते बुधवार को अशोक राजावत, आशीष तोमर, निशांत यादव, अखिल परमार, आदित्य जैन, अभिषेक राजावत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि जानी उर्फ हरिओम, टुल्ली और कान्हा पंडित अभी फरार हैं।

आधा दर्जन छात्रों को बैठकर स्कूल वैन को चला रहा था नाबालिग, जब्त की

ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वैन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। झांसी रोड इलाके में एक स्कूल वैन को नाबालिग चलाता मिला। जब उससे उसका लाइसेंस मांगा गया तो बोला- लाइसेंस बनने के लिए आवेदन किया है। उसकी वैन में करीब आधा दर्जन छात्र बैठे थे। यह छात्र सिटी सेंटर स्थित एलेन कोचिंग सेंटर के थे। झांसी रोड यातायात थाना प्रभारी अभिषेक सिंह रघुवंशी ने बताया कि जब छात्रों से पूछा गया तो यह लोग बोले कोचिंग से घर छोड़ने के लिए वैन लगाई है। वैन रोज किशोर ही चलाता है। वह अपनी उम्र 19 वर्ष बताता है। पुलिस ने जब उससे उम्र के संबंध में दस्तावेज मांगे तो नहीं दिखा पाया। इसके चलते वैन जब्त कर ली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.