Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Phagwara Crime News: फगवाड़ा में घर पर पेट्रोल बम से हमला, बाल-बाल बचा परिवार; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

27

फगवाड़ा: फगवाड़ा शहर में लगातार तीसरे दिन गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। ताज़ा मामला फ्रेंड्स कॉलोनी से सामने आया है। फगवाड़ा की फ्रेंड्स कॉलोनी में कुछ लोगों ने एक घर पर पेट्रोल बम से हमला किया। इतना ही नहीं, तेजधार हथियारों से गेट की तोड़फोड़ भी की गई। फ्रेंड्स कॉलोनी के एक व्यक्ति और उसके परिवार के सदस्यों ने कुछ लोगों पर देर रात हथियारों के साथ घर पर हमला करने, गेट की तोड़फोड़ करने और बाद में आग लगाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस संबंध में बातचीत करते हुए अरविंदर सिंह सोढी और उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे जब वे अपने घर में सो रहे थे, तभी मोटरसाइकिलों पर सवार करीब एक दर्जन लोग वहां पहुंचे और बिना किसी रंजिश के उनके घर के गेट पर तेजधार हथियारों और ईंटों से हमला कर तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने गेट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए।

परिवार का कहना है कि यह हमला सिर्फ उनके घर पर नहीं, बल्कि उन पर जानलेवा हमला था। इस घटना की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। आरोपियों ने घर के गेट पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। हैरानी की बात यह है कि यह पूरी गुंडागर्दी कई मिनटों तक चलती रही। पूरी घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.