Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दिवाली की रात जमकर हुई आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई बेहद जहरीली, धुएं की घनी परत के साथ ... दिल्ली के नरेला में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत— अस्पताल पर ला... पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM...

Punjab Accident News: घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, कार में आग लगने से पंजाब पुलिस की महिला मुलाजिम और बेटी की मौत

31

 संगरूर के दिड़बा इलाके में सूलर घराट नजदीक हादसा हो गया। यहां एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लग जाने से कार सवार मां और बेटी की बुरी तरह झुलसकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सरबजीत कौर के रूप में हुई है, जो पंजाब पुलिस में कार्यरत थीं और गांव मौड़ां की रहने वाली थीं।

मिली जानकारी के अनुसार, सरबजीत कौर आज सुबह अपनी माता के साथ रिश्तेदारी में गांव भाई की पिशौर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। हालांकि हादसे के सही समय को लेकर अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई। इस हादसे की जानकारी सुबह करीब 7 बजे के आसपास लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार पूरी तरह जल चुकी थी और वाहन का नंबर पहचानना भी मुश्किल हो गया था। पुलिस ने गाड़ी के चैसी नंबर के आधार पर जानकारी हासिल कर मृतकों की पहचान की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीमों की मदद ली जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक सरबजीत कौर का भाई भी पंजाब पुलिस में सेवाएं दे रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.