Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस... झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर घमासान, देश के हालात की बांग्लादेश से तुलना पर बीजे... तेलंगाना के संगारेड्डी में ठगी का अनोखा मामला, परिवार के दोष दूर करने के नाम पर सोने के गहने और नकदी... उन्नाव में महिला ने दामाद के साथ भागने से पहले की बड़ी हेराफेरी, कोठरी में जमीन खोदकर ले उड़ी सोना-च... उडुपी के ऐतिहासिक बालेकुद्रु मठ की मूर्तियां चोरी, स्वामी और कर्मचारियों पर FIR दर्ज— ताला लगाकर फरा... बिहार के समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, 3 महीने पहले हुई शादी वाले युवक को सिर में मारी 3 ...

सीएम हेमंत सोरेन की याचिका झारखंड हाईकोर्ट में खारिज, ईडी के समन केस से जुड़ा है मामला

27

रांचीः जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन वाले केस को निरस्त करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में दायर याचिका खारिज हो गई है. जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीले सुनने के बाद सीएम की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है.

अधिवक्ता दीपांकर रॉय के मुताबिक अदालत ने कहा कि इस स्टेज पर केस में दखल देना उचित नहीं होगा. हालांकि अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि मुख्यमंत्री हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे या नहीं.

हाईकोर्ट के इस फैसले से एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रायल की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी. क्योंकि 4 मार्च को सीजीएम कृष्ण कांत मिश्रा ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामले में संज्ञान लेते हुए केस के एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था. ईडी ने सीएम द्वारा 8 समन को नजरअंदाज करने पर कंप्लेन दायर किया था. एमपी-एमएलए कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 17 जनवरी को तय हुई है.

बता दें कि इसी मामले में 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सशरीर उपस्थित हुए थे. उन्होंने 7-7 हजार रु. के दो बेल बॉंड भी भरा था. इसी आधार पर उन्हें ट्रायल के दौरान सशरीर पेशी से छूट मिली थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.