Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

मकर संक्रांति पतंग महोत्सव, दुर्ग में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत भव्य आयोजन

28

दुर्ग: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मकर संक्रांति पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. यह आयोजन दुर्ग के हेलिपैड ग्राउंड सिविक सेंटर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग संभाग कमिश्नर सत्यनारायण राठौर, आईजी राम गोपाल गर्ग, एसएसपी विजय अग्रवाल और कलेक्टर अभिजीत सिंह रहे.

मकर संक्रांति पतंग महोत्सव

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समुदाय में सामूहिक सहभागिता बढ़ाना था. आयोजन स्थल पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं, जिनमें लोक नृत्य, संगीत और रंगारंग नाट्य प्रस्तुतियां शामिल थीं. इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर बच्चों और बड़ों के लिए कई प्रदर्शनियां लगाई गईं, जिनमें वाहन चलाते समय ध्यान रखने योग्य नियमों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी.

विंटेज गाड़ियों की प्रदर्शनी

यातायात विभाग के अलावा इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी योगदान दिया. विंटेज कारों की प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें विभिन्न पुरानी और दुर्लभ कारें प्रदर्शित की गईं. सभी अतिथियों ने खुद भी पतंगबाजी का आनंद लिया और लोगों को इस पारंपरिक त्योहार की खुशी साझा करने के लिए प्रेरित किया.

सड़क सुरक्षा के साथ पतंग महोत्सव

एएसपी ट्रैफिक, ऋचा मिश्रा ने मकर संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षित सड़क परिवहन की आदतें विकसित करने के लिए भी आयोजित किए जाते हैं. उन्होंने बच्चों और युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि सड़क पर सतर्कता और नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल पारंपरिक त्योहारों को सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं, बल्कि लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं.

चाइनीज मांझा का उपयोग नहीं करने की अपील

एएसपी ट्रैफिक ने लोगों से पतंग उड़ाने के लिए चाइनीज मांझा का उपयोग नहीं करने की अपील भी की. उन्होंने बताया कि चाइनीज मांझा काफी खतरनाक है. सरकार ने इसे बैन किया है. इससे दूरी बनाकर रखे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.