Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए... सऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच रियाद में अहम बैठक: मक्का डिफेंस पैक्ट एक्टिवेट, पाकिस्तान और तुर्की क... Food Inflation India: खाने-पीने की चीजों की महंगाई पर आरबीआई और अर्थशास्त्रियों की चेतावनी, क्या और ... WhatsApp Scam Alert Feature: वॉट्सऐप लाने जा रहा है स्कैम अलर्ट फीचर, अनजान नंबरों के फ्रॉड से बचाएग... Pitru Visarjan Amavasya 2026: पूर्वजों को समर्पित सर्वपितृ अमावस्या पर इस विधि से करें श्राद्ध और तर... Coloured Cities of India: भारत के इन 5 खूबसूरत शहरों को क्यों कहा जाता है रंगों के नाम से, जानिए इसक... Delhi Police ACP Promotion Controversy: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में घिरे विवेक भगत, दिल्ली सरकार ने... Harmanpreet Kaur Resigns: हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी, तीनों फॉर्मेट ... Justice Nitin Sambre Appointed: जस्टिस डीके उपाध्याय के सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने के बाद जस्टिस ... West Bengal By-Election: नंदीग्राम और रेजीनगर पर महासंग्राम, बंगाल में बीजेपी के पहले राजनीतिक परीक्...

रायगढ़ में ट्रांसपोटर्स की आर्थिक स्थिति डगमगाई, दो साल से पुल मरम्मत की मांग, आत्मदाह की दी चेतावनी

28

रायगढ़ : रायगढ़ के सैकड़ों ट्रांसपोर्टर्स इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. पिछले दो साल से गोवर्धनपुर पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण इसके ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है.इस पुल से आवाजाही बंद होने से ट्रांसपोर्टर्स को आर्थिक नुकसान हो रहा है.पुल के सुधार कार्य को लेकर पिछले कई महीनों से ट्रेलर कल्याण संघ रायगढ़ प्रशासन से मांग कर रहा है. 12 जनवरी को ट्रांसपोटर्स अपनी मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे थे. लेकिन जनदर्शन में ट्रांसपोटर्स को सिर्फ आश्वासन मिला. वहीं 15 जनवरी को एक बार फिर ट्रांसपोटर्स ने कलेक्टर से मुलाकात करके वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग का ज्ञापन सौंपा है.

जिला प्रशासन को सौंपा गया व्यापम

ट्रांसपोटर संघ ने अपने ज्ञापन में बताया कि रायगढ़ क्षेत्र स्थित गोवर्धनपुर पुलिया में पिछले दो साल से भारी वाहनों का आवागमन बंद है. पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ट्रेलर चालकों , माल परिवहन करने वाले व्यापारियों , उद्योगों, मरम्मत से जुड़े कारीगरों, पार्ट्स दुकान वालों को परेशानी हो रही है.पुल पर आवाजाही बंद होने से लंबी दूरी तय करके आवागमन करना पड़ रहा है. नए पुल के निर्माण तक किसी सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग (वैकल्पिक रास्ते) की तत्काल व्यवस्था कराए जाने की कृपा करें, ताकि ट्रेलर एवं अन्य भारी वाहनों का आवागमन सुरक्षित रूप से किया जा सके.ट्रेलर कल्याण संघ ने ऐसा ना होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है.

गोवर्धनपुर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन पूरी तरह प्रतिबन्धित है.संघ लगातार दो वर्षों से प्रशासन को आवेदन ज्ञापन दे रहा है.अब थक चुके हैं, प्रशासन वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं करता है तो ट्रेलर कल्याण संघ रायगढ़ के पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने को मजबूर होंगे- सुधीर सिंह,अध्यक्ष,ट्रेलर कल्याण संघ

कई प्लांट्स में परिवहन हुआ प्रभावित

गोवर्धनपुर पुलिया क्षतिग्रस्त होने एवं आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित होने के कारण से एम.एस.पी, एंड एनर्जी, शाकंभरी, मां मंगला एवं शिवशक्ति प्लांट्स में चलने वाली गाड़ियों का पहिए थम गए हैं. जिससे ट्रांसपोर्टर्स की आर्थिक स्थिति दिन ब दिन खराब होते जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.