Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bilaspur HC News: निचली अदालत के फैसले पर हाई कोर्ट की मुहर, लेकिन सजा में किया आंशिक बदलाव; जानें प... होली पर नहीं होगी कन्फर्म टिकट की टेंशन! रेलवे ने दी बड़ी सौगात, इन रूटों पर चलेगी स्पेशल ट्रेन; चेक... Weather Update: समय से पहले तपने लगा शहर, गर्मी से राहत के लिए कूलर और एसी मार्केट में उमड़ी भीड़ Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर पूरे प्रदेश में द... Farmer News: अब धान नहीं, दलहन-तिलहन से बढ़ रही किसानों की आय; खेती के बदलते पैटर्न से हुआ बड़ा फायदा अब बच नहीं पाएंगे बदमाश! फिर से खुली शहर की 'थर्ड आई', DMF फंड से कैमरों की मरम्मत का काम पूरा CG Board: परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए मंजूर हुए 2 नए केंद्र; तैयारी हु... अंबिकापुर में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ऑटो बिजनेस के नाम पर चल रहा था काला खेल, पुलिस र... कोरबा में ये क्या हो रहा? एक ही दिन में तीन बड़ी वारदातें, 2 छात्राओं और एक युवक की मौत से मचा हड़कंप खौफनाक मंजर! हक के लिए अंगारों पर चले अभ्यर्थी, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका और भेजा जेल; जानें पूरी ख...

काव्या मारन का मास्टरस्ट्रोक: जिस खिलाड़ी पर लगाया दांव, उसने पहले ही मैच में टीम को बना दिया चैंपियन

8

T20 क्रिकेट की दुनिया एक से बढ़कर एक धाकड़ खिलाड़ियों से भरी है. लेकिन, IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को उनकी SA20 में खेल रही टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए एक नया धुरंधर मिल गया. इस धुरंधर खिलाड़ी ने अपनी डेब्यू इनिंग में ही काव्या मारन की टीम को नंबर 1 बना दिया है. नाम है- जेम्स कोल्स. 21 साल के इस ऑलराउंडर ने 14 जनवरी को SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए डेब्यू करते हुए जो डबल धमाल किया, उसे देखकर काव्या मारन खुश तो बहुत हुई होंगी.

कौन हैं काव्या मारन के नए धुरंधर जेम्स कोल्स?

अब सवाल है कि जेम्स कोल्स ने किया क्या? इंग्लैंड के इस युवा ऑलराउंडर का SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए डेब्यू 3 जनवरी को ही होना था. लेकिन वो मुकाबला रद्द हो गया. ऐसे में 14 जनवरी को उन्होंने अपना पहला मैच खेला. काव्या मारन की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए जेम्स कोल्स ने अपना डेब्यू जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ किया और मुकाबले में अपने नाम की धूम मचा दी. जेम्स कोल्स ने इस मैच में अपने ऑलराउंडर होने के पूरे सबूत दिए. सुपर किंग्स पर उनका कहर सिर्फ गेंद से ही नही बल्कि बल्ले से भी बरपा.

जेम्स कोल्स ने डेब्यू पर क्या डबल धमाल किया?

मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन बनाए. टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में छठे नंबर पर उतरे जेम्स कोल्स की भूमिका सबसे बड़ी रही. उन्होंने मैच में अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए. जेम्स कोल्स ने 34 गेंदों का सामना कर 61 रन बनाए, जिसमें 10 बाउंड्रीज शामिल रही.

इसके बाद जब जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स 179 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो जेम्स कोल्स का कहर गेंद से भी बरपा. उन्होंने बल्लेबाजी वाला फॉर्म गेंदबाजी में भी दिखाते हुए 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट चटकाए.

काव्या मारन की टीम बनी नंबर 1

जेम्स कोल्स के इस दमदार खेल का असर ये हुआ कि टीम तो जीती ही. इस जीत के लिए जेम्स कोल्स को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. लेकिन, उसके साथ SA20 के पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने नंबर वन के अपने दावे को भी और मजबूत कर लिया है. उसके 8 मैचों के बाद सबसे ज्यादा 24 अंक हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.