Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दुमका में बस और ट्रक की सीधी टक्कर, हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल

22

दुमका: जिले के रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना अंतर्गत रामपुर गांव के पास यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई. इस घटना से बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं. जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल यात्रियों में बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों को दुमका स्थित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती किया गया है.

रामपुरहाट से दुमका आ रही थी बस

दरअसल कृष्ण रजत नाम की यह बस पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट से दुमका की ओर आ रही थी. दुमका बस पड़ाव पहुंचने से लगभग 8 किलोमीटर पहले रामपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी. जिससे चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सीधे एक खेत में जाकर पलट गई. बस यात्रियों से भरी हुई थी. बस यात्री मोहम्मद आजाद अंसारी ने बताया कि बस चालक विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से बचने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ. जिससे यह हादसा हुआ.

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी
मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना प्रभारी लॉरेंसिया केरकेट्टा घायलों की इलाज सुनिश्चित कराने के लिए अस्पताल पहुंची. उन्होंने बताया कि जैसे ही हमें यह सूचना मिली फौरन हमारी टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां सभी का इलाज जारी है. हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.