Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

डिफाल्टरों को लेकर सख्त फैसला, बड़े स्तर पर शुरू हुई कार्रवाई

55

बठिंडा : नगर निगम बठिंडा ने प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के मामले में अब सख्त रुख अपना लिया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए निर्धारित 18.15 करोड़ रुपये के लक्ष्य में से निगम अभी तक केवल 15.65 करोड़ रुपये ही वसूल पाया है। लगभग 2.50 करोड़ रुपये की टैक्स राशि अभी भी बकाया है, जिसे 19,867 डिफाल्टर यूनिटों से वसूला जाना है।

कर्मचारियों को फील्ड में उतारा गया 

वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच के सुपरिंटेंडेंट की अगुआई में सभी इंस्पेक्टरों और क्लर्कों को उनके-उनके जोन में डिफाल्टर यूनिटों की सूची सौंपी गई है। अब ये टीमें फील्ड में जाकर घरों और दुकानों पर नोटिस दे रही हैं। सिर्फ कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहते हुए अब डिफाल्टरों के दरवाजे पर दस्तक दी जा रही है।

सीलिंग की चेतावनी, बड़े डिफाल्टरों पर पहले गिरेगी गाज

नगर निगम ने लंबे समय से टैक्स नहीं भरने वाले बड़े कमर्शियल यूनिटों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिन पर लाखों रुपये का टैक्स बकाया है, उन पर प्राथमिकता से कार्रवाई होगी। निगम सुपरिटेंडेंट प्रदीप मित्तल ने जानकारी दी कि साल 2013 से लेकर अब तक टैक्स नहीं चुकाने वालों को अब 20% पेनल्टी और 18% ब्याज देना होगा। वहीं 2025-26 का टैक्स समय पर भरने वालों को 10% की छूट दी जाएगी।

आंकड़ों की जुबानी: कहां खड़ी है टैक्स वसूली 

बठिंडा शहर में कुल 95,429 यूनिट हैं, जिनमें से 47,454 यूनिट टैक्स योग्य हैं। इनमें 27,587 यूनिट ने साल 2024-25 का टैक्स भर दिया है, जबकि 19,867 यूनिट अभी भी डिफॉल्टर हैं। रिहायशी यूनिट: 31,636 में से 18,955 ने टैक्स भरा, 12,681 यूनिट अभी बकाया कमर्शियल यूनिट: 15,818 में से 8,632 ने टैक्स भरा, 7,186 यूनिट टैक्स नहीं भरा पिछले वर्षों का रुझान देखें तो हर साल लगभग 40-50% कमर्शियल यूनिट और 10-12 हजार रिहायशी यूनिट टैक्स नहीं भरते। निगम इस बार इन डिफाल्टरों पर खास नजर रखे हुए है। निगम की सख्ती के पीछे का मकसद निगम अधिकारियों का साफ कहना है कि उनका लक्ष्य 30 अप्रैल 2025 तक बकाया टैक्स की वसूली करना है ताकि वित्तीय वर्ष 2024-25 की टैक्स रिकवरी को पूरा किया जा सके। इस दिशा में लगातार नोटिस भेजने, फील्ड विजिट और जरूरी कार्रवाई की जा रही है। निगम की अपील नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना प्रॉपर्टी टैक्स भरें ताकि पेनल्टी और ब्याज से बचा जा सके। साथ ही, नागरिक सहयोग करें जिससे शहर के विकास कार्यों में कोई रुकावट न आए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.