Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

पंजाब के स्कूलों में बढ़ेंगी छुट्टियां! Red Alert के बीच आज आ सकते हैं नए आदेश

28

चंडीगढ़ : पंजाब में लोहड़ी के त्योहार के मौके पर पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में राज्य के स्कूलों में छुट्टियां और बढ़ाई जा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 जनवरी को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसी कारण यह माना जा रहा है कि पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ के स्कूलों में भी आज छुट्टियां बढ़ाने को लेकर नए आदेश जारी हो सकते हैं।

पंजाब सरकार के आदेशों के मुताबिक प्रदेश भर के सरकारी और निजी स्कूल 13 जनवरी तक बंद रखने का ऐलान किया गया था। इसके तहत 14 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला आज आ सकता है। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि बच्चों की सेहत और सुरक्षा सबसे पहले है।

इसीलिए हर जरूरी फैसला मौसम को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा। यह भी बता दें कि पिछले कई दिनों से पंजाब के अधिकांश इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह के समय काम-काज पर जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड अपने पूरे जोर पर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.