Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...

भोपाल में मंत्री पुत्र की गुंडागर्दी दंपति को पीटा, मंत्री ने थाने पहुंचकर किया हंगामा, जानिए क्या है पूरा मामला…

54

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के नए नवेले मंत्री के बेटे पर भोपाल के शाहपुरा थाने में शनिवार देर रात FIR दर्ज हुई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद मंत्री ने अपने समर्थकों के साथ थाने पहुँच जोरदार हंगामा किया।  घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक म प्र सरकार के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल का बेटा अभिज्ञान पटेल अपने दोस्तों के साथ शाहपुरा इलाके में घूम रहा था।

तभी उसकी कार एक टू व्हीलर से टकरा गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की मंत्री के बेटे और उसके साथियों ने टू व्हीलर चालक की पिटाई कर दी। टू व्हीलर चालक अपनी जान बचाने एक रेस्टोरेंट में घुस गया। रेस्टोरेंट संचालक और उसकी पत्नी जब बीच बचाव करने आये तो मंत्री पुत्र और उसके साथियों ने रेस्टोरेंट संचालक और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी। जिसके बाद दोनों पक्ष शाहपुरा थाने पहुँचे।

जैसे ही घटना की जानकारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को लगी वह अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ शाहपुरा थाने आ पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने दोनों ही पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया । दूसरी तरफ अपने बेटे को छोड़ने की मांग कर रहे राज्य मंत्री ने थाने में ही डेरा जमा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी शाहपुरा थाने पहुंच गए और विवाद के बाद रात करीब 1 बजे मंत्री के बेटे अभिज्ञान पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए थे। इसके बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जिन लोगों के साथ मारपीट हुई है उनका देर रात को मेडिकल कराया गया है। इस मामले में एसीपी मयूर खंडेलवाल का कहना है कि थाने के फुटेज चेक किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.