Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: नवरात्र गरबा में 'रेंट पर पार्टनर' देने का झांसा! ठगी का शिकार हुए युवक, पुलिस कम... J&K Govt Scheme 2026: महंगा एलपीजी सिलेंडर! जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 6 फ्री सिलेंडर; 8.79 लाख लाभार्थ... Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय...

सिरसा : साइड देते समय शीशा टूटने से बढ़ा विवाद, गाड़ी चालक ने लहरा दी तलवार, घटना सीसीटीवी में कैद

29

सिरसा: सिरसा शहर के जगदेव सिंह चौक के पास कल अचानक देर शाम को उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब 3 युवकों में अचानक झगड़ा हो गया। बाद में झगड़ा इस कद्र बढ़ गया कि तलवारे भी चल पड़ीं। यह सारी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना को देखने के लिए वहां पर लोगों का जमावड़ा हो गया। पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को भी अपने कब्जे में लिया।

जानकारी के अनुसार यह विवाद सर्कुलर रोड से शुरू हुआ था जब एक गाड़ी का साइड का शीशा दूसरी गाड़ी के साथ भिड़ गया और उसके बाद गाड़ी चालक ने गाड़ी भगा ली। उसके बाद जगदेव सिंह चौक पर फिर से दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। एक चालक ने गाड़ी से तलवार निकाल ली और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसके बाद सड़क पर जमकर मारपीट हुई और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले।

गाड़ी पर भी किया ताबड़तोड़ हमला

बाद में एक सिख कार सवार ने अपनी गाड़ी से तलवार निकाल दूसरे कार संचालक पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे गाड़ी के शीशे भी टूट गए और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरे कार संचालक ने अभी अपने बचाव में सिख युवक पर हमला बोल दिया। इस घटना में 3 युवक घायल बताए जा रहे हैं। यह सारी घटना पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया।

पुलिस इस मामले को लेकर कैमरे पर कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है। फ़िलहाल इस मामले में शहर थाना पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तीनों युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.